फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahatma Gandhi’s African granddaughter Ela: Let’s resist the forces of division and hatred

Phoenix Settlement: 'गलत तथ्यों को रोकेंगे', ट्रस्ट में हिंदू प्रार्थना न किए जाने के आरोप पर बोलीं इला गांधी

Mon, 08 Apr 2024 11:33 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट पर लगे आरोपों के बीच इला गांधी ने कहा कि तथ्यों को सार्वजनिक रूप से बताना जरूरी है ताकि जिस शरारत की कोशिश की जा रही, उसे अभी रोका जा सके।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi’s African granddaughter Ela: Let’s resist the forces of division and hatred
इला गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट ने फीनिक्स सेटलमेंट में आयोजित एक अंतरधार्मिक बैठक में जानबूझकर हिंदू प्रार्थनाओं को छोड़ दिए जाने के आरोप के बाद महात्मा गांधी की पोती इला गांधी ने कहा कि नफरत, दुश्मनी और हिंसा किसी भी धार्मिक शिक्षा का हिस्सा नहीं है। जो लोग धर्म के नाम पर इन्हें बढ़ावा देते है, वे खुरापाती दिमान के चलते गलत व्याख्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आइए विभाजन और नफरत की ताकतों का विरोध करें।
विज्ञापन


सभी धर्मग्रंथ दयालु इंसान बनाना सिखाती है- इला गांधी
सोशल मीडिया पोस्ट्स के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे सभी विश्वास और हमारे धर्मग्रंथ हमें अच्छे, दयालु और प्रेमपूर्ण इंसान बनने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। घृणा, शत्रुता और हिंसा हमारी आवश्यक धार्मिक शिक्षाओं का हिस्सा नहीं हैं। इस तरह के कदम हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने और गांधीजी और मुझे हिंदू समुदाय से अलग करने का एक प्रयास थे।
विज्ञापन


हमें इन शरारतों को रोकना होगा- इला गांधी
इला ने साप्ताहिक पोस्ट में एक खुले पत्र के जरिए कहा कि तथ्यों को सार्वजनिक रूप से बताना जरूरी है ताकि जिस शरारत की कोशिश की जा रही, उसे अभी रोका जा सके। इला ने चार हिंदू संगठनों को निमंत्रण का हवाला देते हुए कहा, स्पष्ट करने के लिए, मैंने कई हिंदुओं को व्यक्तिगत रूप से और कई हिंदू आस्था नेताओं को सामूहिक रूप से इस समारोह में हिंदू प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


120 वर्षों में किसी ने नहीं उठाए थे ऐसे सवाल- इला गांधी
उन्होंने  कहा कि खास बात यह है कि आज तक फीनिक्स सेटलमेंट के अस्तित्व के 120 वर्षों में किसी ने भी हम पर जानबूझकर एक संप्रदाय को छोड़ने का आरोप नहीं लगाया है, जैसा कि वर्तमान समय में लाया जा रहा है। गौरतलब है कि इला गांधी दक्षिण अफ्रीकी में शांति कार्यकर्ता और अध्यक्ष है। डरबन में फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट अपने दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान महात्मा गांधी ने शुरू किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed