{"_id":"63b85cd0dccd391c563f79c1","slug":"madhu-hinduja-wife-of-sp-hinduja-dies-in-london-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hinduja Group: एसपी हिंदुजा की पत्नी का लंदन में हुआ निधन, परिवार ने जताया दुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hinduja Group: एसपी हिंदुजा की पत्नी का लंदन में हुआ निधन, परिवार ने जताया दुख
Fri, 06 Jan 2023 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:14 PM IST
सार
वहीं, मधु हिंदुजा के पोते-पोती करम और लावण्या हिंदुजा ने कहा कि वह परिवार की मुखिया थीं। वे उन सभी से बहुत प्यार करती थीं जो उन्हें जानते थे।
विज्ञापन
हिंदुजा समूह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदुजा समूह की कंपनियों के अध्यक्ष एसपी हिंदुजा की पत्नी मधु हिंदुजा का निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। हिंदुजा भाइयों ने एक संयुक्त शोक संदेश जारी करके इसकी जानकारी दी। इसमें हिंदुजा भाइयों एसपी हिंदुजा, जीपी हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा ने कहा कि पूरा हिंदुजा परिवार मधु हिंदुजा के निधन पर गहरे शोक में है।
विज्ञापन
वहीं, मधु हिंदुजा के पोते-पोती करम और लावण्या हिंदुजा ने कहा कि वह परिवार की मुखिया थीं। वे उन सभी से बहुत प्यार करती थीं जो उन्हें जानते थे। गौरतलब है कि मधु हिंदुजा का 4 जनवरी की रात अपने परिवार के बीच निधन हो गया था।
विज्ञापन
गुप्ता बंधुओं की हवेली को बेचा जाएगा
दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता परिवार से जब्त हवेली को बेचा जा रहा है। उसे करीब अब दो करोड़ रैंड करीब 11 लाख डॉलर की कीमत के साथ बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। गुप्ता परिवार ने ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के बेटे मार्क थैचर से 2017 में यह घर खरीदा था।
विज्ञापन
बता दें कि यह हवेली 520 मिलियन रैंड (301 मिलियन अमरीकी डालर) की संपत्ति का हिस्सा है, जिसे गुप्ता परिवार के सदस्यों से संबंधित संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए अंतरिम आदेश प्राप्त करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण द्वारा जब्त कर लिया गया था।
इस हवेली को बेचने के लिए जारी विज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षों की उपेक्षा के बाद घर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। यह घर दक्षिण अफ्रीका में कई प्रतिष्ठित संपत्तियों में से एक था। इसका स्वामित्व गुप्ता परिवार के पास था। जो अब दुबई में स्व-निर्वासन में रह रहे हैं। वे यहां धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों में वांछित हैं, जिसमें कथित रूप से राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों से अरबों की हेराफेरी शामिल है। गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि उन्होंने अपदस्थ राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपनी निकटता का इस्तेमाल किया ताकि राज्य पर कब्जा किया जा सके।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता परिवार ने 1990 के दशक की शुरुआत में एक जूते की दुकान स्थापित करके दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश किया।