फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Louisiana Mall mass shooting many injured Active shooter situation in Baton Rouge clash two groups

US Mass Shooting: लुइसियाना के मॉल में गोलीबारी, एक की मौत; पांच लोग घायल, कई गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
सार

बैटन रूज में मॉल ऑफ लुइसियाना में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख के मुताबिक लुइसियाना के एक मॉल के फूड कोर्ट में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है। इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन
Louisiana Mall mass shooting many injured Active shooter situation in Baton Rouge clash two groups
अमेरिका में गोलीबारी की घटना - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के लुइसियाना में एक मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि मॉल के फूड कोर्ट के पास दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इससे पहले पुलिस ने 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

लुइसियाना के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि बैटन रूज में मॉल ऑफ लुइसियाना में एक गोलीबारी की घटना हुई है। गवर्नर जेफ लैंड्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि मैं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ संपर्क में हूं और जैसे ही हमें अधिक जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट करेंगे। कृपया उस क्षेत्र से दूर रहें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 
पश्चिम एशिया संकट: ईरान पर हमले के लिए नेतन्याहू ने तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को उकसाया, जॉन केरी का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोलीबारी को लेकर जारी की सीमित जानकारी
लैंड्री ने कहा कि वे और उनकी पत्नी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभारी हैं। अन्य कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। मॉल की प्रवक्ता लिंडसे कान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की, लेकिन अन्य सवालों के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा है। वहीं, अब पुलिस ने बताया है कि गोलीबारी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पिछले हफ्ते गोलीबारी में आठ बच्चों की हुई थी मौत

बीते हफ्ते में रविवार को लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई थी। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Reza Pahlavi: बर्लिन में ईरान के पूर्व शहजादे रजा पहलवी पर हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फेंका लाल तरल पदार्थ

पुलिस ने आरोपी को मार गिराया था
गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed