Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Looking forward to working closely with incoming US administration: India

India-US: 'हमारे पास नियम-कानून का मजबूत ढांचा', 19 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध को लेकर भारत ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 28 Nov 2024 09:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Nov 2024 09:23 PM IST
सार

India-US: विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारत नए अमेरिकी प्रशासन से करीब से सहयोग की उम्मीद करता है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजूबत किया जा सके।

विज्ञापन
Looking forward to working closely with incoming US administration: India
कीर्तिवर्धन सिंह - फोटो : X/@KVSinghMPGonda

विस्तार

भारत ने गुरुवार को अमेरिका से कहा कि उसके पास कानूनों और नियमों का एक मजबूत ढांचा है, जो उन वस्तुओं और तकनीकों के निर्यात को नियंत्रित करता है, जिनका उपयोग दोहरे (सैन्य और नागरिक उपयोग) उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। अमेरिका की ओर से पिछले महीने भारत की 19 कंपनियों और दो नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद यह बयान सामने आया है। उनका आरोप है कि इन कंपनियों और नागरिकों ने यूक्रेन में रूस के युद्ध प्रयासों में मदद की। 

विज्ञापन


अमेरिका ने इन कंपनियों और नागरिकों को करीब 400 व्यक्तियों और संस्थाओं की एक सूची में शामिल किया, जिन्हें रूस के साथ उनके संबंधों के कारण निशाना बनाया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारत नए अमेरिकी प्रशासन से करीब से सहयोग की उम्मीद करता है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजूबत किया जा सके। उन्होंने कहा, भारत नए अमेरिकी प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, ताकि दोनों देशों के लोगों की भलाई हो सके और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। 
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, अमेरिकी राजकोष (ट्रेजरी) विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने भारत की 21 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें 19 कंपनियां और दो व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा, हमने अमेरिकी सरकार को सूचित किया है कि भारत के पास दोहरी उपयोग वाली वस्तुओं और तकनीकियों के निर्यात को नियंत्रित करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा है, जो पूरी तरह से इसके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से भाग लेता है, जैसे वासेनार समझौता, ऑस्ट्रेलिया समूह और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण प्रणाली। उन्होंने यह भी कहा कि भारत संयुक्त सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और संकल्प-1540 का पालन सुनिश्चित करता है, निरस्त्रीकरण और गैर-प्रसार से संबंधित है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed