फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London Resolution for Diaspora Indian Minorities Foundation United Kingdom

United Kingdom: प्रवासी भारतीयों के लिए स्वीकृत हुआ लंदन संकल्प; भारतीय उच्चायुक्त दोरईस्वामी ने कही यह बात

Thu, 14 Dec 2023 11:19 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 14 Dec 2023 11:19 PM IST
सार

ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन के लंदन संकल्प को अपना लिया गया है। एक खास कार्यक्रम के दौरान भारत की प्रगति में योगदान देने वाले लोगों का उल्लेख किया गया।

विज्ञापन
London Resolution for Diaspora Indian Minorities Foundation United Kingdom
लंदन में प्रवासी भारतीय - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन में हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में सद्भावना कार्यक्रम हुआ। इसमें लंदन संकल्प अपनाया गया। इसका मकसद ब्रिटेन स्थित प्रवासी भारतीयों के योगदान को रेखांकित करना है। भारत की प्रगति में योगदान देने और बढ़ावा देने के संकल्प को स्वीकार किए जाने के मौके पर ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा, ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों का समर्थन भारत की विदेश नीति का एक प्रमुख स्तंभ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपनी वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा बनाया है। यूके तक पहुंच, प्रवासी भारतीयों को प्राथमिकता, प्रवासी भारतीयों के साथ साझेदारी को प्राथमिकता देना सरकार की नीति है। उन्होंने कहा, किसी भी व्यक्ति को पीछे न छोड़ना और कोहिमा से कच्छ तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर समुदाय तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नमस्ते लंदन: रिसर्जेंस ऑफ न्यू इंडिया' कार्यक्रम में यूके में 'इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस: मन की बात@100' भी लॉन्च हुआ। सभी दलों के सांसद और प्रवासी नेता बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाने के इस मौके पर हैरो के मेयर, रामजी चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जो कर रहे हैं वह सभी प्रधानमंत्रियों की तुलना में अनोखा और अलग है।

यूके में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य, लॉर्ड जर्मन ने कहा, वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति अब नौ साल पहले की तुलना में बहुत बेहतर है। भारत न केवल आर्थिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, बदलते हालात को देखकर लगता है कि विचारों और सोच के संदर्भ में नए विकास हो रहे हैं।

निर्माण और विश्व स्तर पर निर्यात में सक्षम होने के कारण अर्थव्यवस्था में स्पष्ट और बड़ा बदलाव आया है। लॉर्ड जर्मन ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर बहुत उत्सुक हूं कि भारत क्या करने में सक्षम है।' विविधता के बारे में हमारी समझ, विभिन्न संस्कृतियों के बारे में हमारी समझ और खुद के बारे में हमारी समझ दुनिया में योगदान करने के लिए अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed