{"_id":"5e9dd1ce8ebc3ed5a811b69f","slug":"london-pregnant-doctor-of-indian-origin-demonstrated-against-lack-of-ppe-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: भारतीय मूल की गर्भवती डॉक्टर का प्रदर्शन, पीपीई किट की कमी के खिलाफ जताई नाराजगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन: भारतीय मूल की गर्भवती डॉक्टर का प्रदर्शन, पीपीई किट की कमी के खिलाफ जताई नाराजगी
Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में भी हालात खराब होते जा रहे हैं (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती डॉक्टर मीनल विज ने प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) खासतौर पर सर्जिकल गाउन की कमी के खिलाफ था।
विज्ञापन
अस्पताल की वर्दी और चेहरे पर मास्क लगाकर छह महीने की गर्भवती विज ने प्रधानमंत्री कार्यालय के गेट पर रविवार को प्रदर्शन किया। उनके हाथ में तख्ती थी, जिसपर लिखा था स्वास्थ्य कर्मियों की रक्षा करें। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे एनएचएस कर्मियों के लिए पीपीई किट की भारी कमी है।
विज्ञापन
एनएचएस को सेवाएं दे रही लंदन की रहने वाली 27 साल की विज ने कहा कि सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी।
मीनल विज का प्रदर्शन ऐसे समय हुआ जब डॉक्टरों के बड़े संगठन ब्रिटिश चिकित्सा परिसंघ (बीएमए) ने एनएचएस में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की पीपीई किट की कमी को लेकर जताई गई चिंता पर सहमति जताई है। वहीं, सरकार ने भी माना है कि तुर्की से इस सप्ताह के आखिर में आने वाली पीपीई किट की खेप में देरी हुई है।
विज्ञापन
बीएमए काउंसिल चेयर डॉ चांद नागपाल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सबसे पहली लाइन में काम कर रहे और आने वाले दिनों में सेवा देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए यह घोषणा चिंताजनक है कि तुर्की से आने वाली पीपीई किट की खेप में अनिश्चितकालीन देरी होगी।