{"_id":"66ba1b83a23e9fc937066d77","slug":"london-man-stabs-child-and-women-in-a-busy-square-arrested-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: मध्य लंदन में नाबालिग लड़की और महिला पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: मध्य लंदन में नाबालिग लड़की और महिला पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Aug 2024 07:56 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Aug 2024 07:56 PM IST
सार
UK: मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक नाबालिग और महिला पर आज लीस्टर स्क्वायर में हमला हुआ। यहां इस समय पर्यटक भारी संख्या में यात्रा करते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। उनको कितनी गंभीर चोटें आई हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य लंदन में सोमवार को एक नाबालिग लड़की और एक महिला पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक, नाबालिग (11 वर्षीय) और महिला (34 वर्षीय) पर आज लीस्टर स्क्वायर में हमला हुआ। यहां इस समय पर्यटक भारी संख्या में यात्रा करते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। उनको कितनी गंभीर चोटें आई हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
छुरा घोंपने की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब ब्रिटेन पिछले एक हफ्ते से हिंसा की चपेट में है। दरअसल, इंग्लैंड के लिवरपूल के नजदीक एक केंद्र में नृत्य कार्यक्रम के दौरान तीन बच्चियों की चाकू से घोंपकर हत्या की गई। जिसके बाद से देशभर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्श हो रहे हैं।
विज्ञापन
वारदात के बाद से ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि चाकू घोंपने वाला एक आप्रवासी और मुसलमान है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मस्जिदों और मुस्लिम समुदाय को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन