फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London court gave ISIS terrorist whole life sentence for murder of a UK MP news in Hindi

ब्रिटेन: आईएसआईएस के आतंकी को सलाखों के पीछे काटनी होगी पूरी उम्र, सांसद की हत्या करने के अपराध में मिली सजा

Wed, 13 Apr 2022 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद की हत्या करने वाले एक आईएसआईएस के आतंकवादी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
London court gave ISIS terrorist whole life sentence for murder of a UK MP news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के समर्थक एक आतंकवादी को बुधवार को ब्रिटेन के एक सांसद की हत्या करने के अपराध में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। 26 वर्षीय अली हरबी अली को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स से गिरफ्तार किया था। उसे लंदन में ओल्ड बेली कोर्ट के सामने सजा सुनाने के लिए पेश किया गया था, ज्यूरी उसे पहले ही दोषी करार दे चुकी थी। 

विज्ञापन


अली हरबी अली ने ब्रिटेन के सांसद सर डेविड अमेस की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार उसने डेविड को कम से कम 20 बार चाकू मारा था। अली को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए न्यायाधीश नाइजेल स्वीना ने कहा कि डेविड अमेस का निधन पूरे देश के लिए बड़ा नुकसान है। उसे सुनाई गई उम्रकैद की सजा का मतलब है कि उसे अपना पूरा जीवन कारावास में ही काटना होगा। 
विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा कि यह आतंकी हमला हमारे लोकतंत्र के हृदय पर हुआ है। सर डेविड एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया था जिसके आधार पर इस हमले को सही ठहराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी को अपने इस कृत्य के लिए कोई शर्म या पछतावा नहीं है, यह सामान्य मामलों से बिलकुल विपरीत है। डेविड अमेस साउथएंड वेस्ट के लिए कंजर्वेटिव पार्टी से सांसद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूरी से बोला था आतंकी- सांसद की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं
इससे पहले अपने ट्रायल के दौरान अली ने अदालत को बताया था कि उसे सांसद की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसने कहा था कि सांसद ने साल 2014 और 2015 में सीरिया पर हमलों के लिए संसद में मतदान किया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार उसने ज्यूरी से कहा था, 'अगर मुझे यह लगता कि मैं कुछ गलत करने जा रहा हूं, तो मैं वह काम कभी नहीं करता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed