{"_id":"5fcab0d55782360035398544","slug":"london-council-approves-operation-of-ambedkar-house-as-a-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर हाउस के संग्रहालय के तौर पर संचालन को लंदन काउंसिल से मिली मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आंबेडकर हाउस के संग्रहालय के तौर पर संचालन को लंदन काउंसिल से मिली मंजूरी
Sat, 05 Dec 2020 03:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर हाउस के अंदर की तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संविधान निर्माता के सम्मान में ब्रिटेन में उत्तरी लंदन में स्थानीय प्राधिकारियों ने आंबेडकर हाउस के संग्रहालय के तौर संचालन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में आधुनिक भारत के संस्थापकों में से एक डॉ. भीमराव आंबेडकर के 10 किंग हेनरी रोड स्थित चार मंजिला आंबेडकर हाउस को संग्रहालय में बदलने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने 1921 से 1922 तक इसी मकान में रहकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन
ब्रिटिश कम्युनिटी सेक्रेटरी रॉबर्ट जेनरिक के दखल के बाद स्थानीय प्राधिकरण कैमडेन काउंसिल ने अपनी मंजूरी दी। पिछले साल अगस्त में काउंसिल ने भारतीय अधिकारियों के उस आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें आंबेडकर हाउस को एक संग्रहालय में तब्दील करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
अपील खारिज करते हुए काउंसिल ने कहा था रिहायशी संपत्ति (आंबेडकर हाउस) को संग्रहालय में तब्दील नहीं किया जा सकता। ऐसा करना स्थानीय प्लानिंग नियमों का उल्लंघन होगा। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने ब्रिटेन सरकार पर दबाव बनाया था और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
हालांकि काउंसिल ने मंजूरी के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। प्राधिकरण ने साइकिल स्टैंड को मंजूरी दी है और मैनेजमेंट प्लान को भी स्वीकृति दे दी है।