फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London based PoK Human Rights activist lashes out on Pak government ans says you make country fool

पीओके निवासी आरिफ ने कहा- दुनिया मेट्रो पर सवार, पाक आज भी रिक्शे पर चलता है

Tue, 10 Sep 2019 10:54 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 10 Sep 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
London based PoK Human Rights activist lashes out on Pak government ans says you make country fool
मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिज आजाकिया - फोटो : ANI

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। आरिफ लंदन में रहते हैं। उन्होंने चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने के लिए पाकिस्तान के मंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें अपने देश के भविष्य के बारे में सोचने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय पर जहां हर जगह मेट्रो है पाकिस्तान अब भी रिक्शे पर ही अटका है।

विज्ञापन


जाकिया ने कहा, 'चंद्रयान -2 भारत का ऐतिहासिक मिशन है। नासा कह रहा है कि वे सराहना करते हैं कि भारत ने यह यात्रा की। वह कह रहे हैं कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। जो लोग कोशिश करते हैं केवल वे ही असफल होते हैं। फवाद चौधरी, शेख राशिद आप लोग क्या कर रहे हैं?'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। आप रैलियां निकाल रहे हैं। क्या यह आपका काम है? फवाद चौधरी आप विज्ञान मंत्री हैं। साइकिल और रिक्शे से बाहर निकलिए। अपने देश के भविष्य के बारे में सोचें। ऐसे समय में जब हर जगह मेट्रो है तब आप रिक्शे पर ही अटके हैं। यह आपका मापदंड (स्टैंडर्ड) है।'

आरिफ ने कहा, 'जनरल गफूर आप कहते हैं कि आप अर्थव्यवस्था को संभाल लेंगे। आप उसे आईसीयू में लेकर आ गए हैं। उसे अब अकेला छोड़ दें। क्वेटा में पिछले हफ्ते दो धमाके हुए। श्रीलंका के खिलाड़ियों मे यहां (पाकिस्तान) आने से मना कर दिया है। यह आपकी जिम्मेदारी है कि पाकिस्तान में कानून व्यवस्था बनी रहे जो इस समय बदतर है।'

 


उन्होंने आगे कहा, 'आप दूसरों को उपदेश दे रहे हैं। क्या आप केवल ट्विटर पर युद्ध छेड़ने के लिए अपनी पोस्ट पर हैं? आपने देश को एक मजाक बनाकर रखा दिया है। हम जहां भी जाते हैं हमारा मजाक उड़ाया जाता है। और आप इससे ज्यादा कश्मीर और चंद्रयान-2 को लेकर चिंतित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed