{"_id":"65f8f6dc9a003611540c0915","slug":"lok-sabha-election-indo-american-professionals-from-silicon-valley-hold-havan-to-pray-for-pm-modis-re-election-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'अबकी बार 400 पार', लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत के लिए सिलिकॉन वैली में भारतवंशियों ने किया हवन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'अबकी बार 400 पार', लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत के लिए सिलिकॉन वैली में भारतवंशियों ने किया हवन
Tue, 19 Mar 2024 07:53 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:53 AM IST
सार
हवन को लेकर जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, यह सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि बहुसंख्यक भारतीयों की इच्छाओं की पूर्ति का एक आह्वान है। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत के लिए यहां लोग प्रार्थना करने के लिए एक साथ आए हैं।
विज्ञापन
सिलिकॉन वैली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के लिए सिलिकॉन वैली में भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी पेशेवरों ने एक हिंदू मंदिर में हवन किया। इस हवन का आयोजन ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी), यूएसए सैन फ्रांसिस्को बे-एरिया चैप्टर ने किया। इस हवन में कई लोग शामिल हुए।
इस हवन को लेकर जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, "यह सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि बहुसंख्यक भारतीयों की इच्छाओं की पूर्ति का एक आह्वान है। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत के लिए यहां लोग प्रार्थना करने के लिए एक साथ आए हैं।" ओएफबीजेपी ने 'अबकी बार 400 पार' के नारे पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने और भाजपा के अकेले 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होने वाला है। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।