फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   lockdown is ending in these countries of world denmark czech republic italy austria spain know rules

लॉकडाउन से बाहर आ रहे हैं ये पांच देश, डेनमार्क में पांचवी तक के बच्चे जाएंगे स्कूल

Mon, 20 Apr 2020 03:36 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विएना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विएना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 20 Apr 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
lockdown is ending in these countries of world denmark czech republic italy austria spain know rules
खिड़की से बाहर झांकते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने तीन मई तक देश में लॉकडाउन के दूसरे चरण को लागू किया हुआ है। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 अप्रैल से सख्त शर्तों के साथ कुछ सेवाओं में छूट दी गई है। इसी बीच दुनिया के पांच देश ऐसे हैं जहां लॉकडाउन हटने लगा है। आइये जानते हैं इन देशों के बारे में और यहां क्या हैं नियम।

विज्ञापन


ऑस्ट्रिया- एक महीने बाद लॉकडाउन को खत्म करने वाला यह यूरोप का पहला देश बन गया है। 14 अप्रैल से देश में हजारों दुकानों को खुलने की इजाजत मिल गई है। यहां खरीददारी के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है। एक मई से नाई की दुकानों और मॉल को खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि 15 मई के बाद रेस्त्रां और होटल खुलेंगे।
विज्ञापन


स्पेन- यहां 13 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ राहत दी गई है। कई जगहों पर फैक्ट्रियां खुल गई हैं और उत्पादन शुरू हो गया है। लॉकडाउन खत्म होने के पहले दिन रेलवे स्टेशन पर पुलिस और रेडक्रास कर्मी मास्क बांटते हुए दिखाई दिए थे। यहां कार्यालय बंद हैं। यहां के प्रधानमंत्री ने नौ मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनमार्क- यहां 15 अप्रैल से प्राइमरी स्कूलों और डे केयर को खोलने की इजाजत दी गई है। पांचवी कक्षा तक के बच्चे स्कूल जा सकेंगे। लंबे लॉकडाउन के बाद स्कूल खोलने वाला डेनमार्क यूरोप का पहला देश बन गया है। यहां शिक्षकों को सामाजिक दूरी, साफ-सफाई और वायरस से बचाव को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इटली- यहां चार मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन 14 अप्रैल से किताबों और बच्चों के कपड़ों की दुकानों को ट्रायल के तौर पर खोला गया है। कुछ स्थानों में स्थानीय सरकारों ने इसे मानने से मना कर दिया है और दुकानों को आगे भी बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें ज्यादातर उत्तरी इटली के इलाके हैं।


चेक रिपब्लिक- यहां आठ अप्रैल यानी ईस्टर से पहले कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। जिसमें साइकिल रिपेयरिंग, हार्डवेयर स्टोर और घर के साज सामान वाली दुकानें शामिल थीं। यहां के लोग अब सैर करने और साइकिल चलाने के लिए बाहर निकल सकते हैं। ईस्टर के बाद जूतों और किताबों की दुकानें खुल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed