फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Link between Moscow terror attack and suicide attack in Pakistan, claims Pashtun activist

पश्तून कार्यकर्ता का दावा: 'मॉस्को आंतकी हमले के तार पाकिस्तान में हुए धमाकों से जुड़े, बहुत कुछ होने वाला है’

Wed, 27 Mar 2024 09:12 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 27 Mar 2024 09:12 AM IST
सार

हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट के सदस्य ने इसे लेकर दुनिया का चेताया है। 

विज्ञापन
Link between Moscow terror attack and suicide attack in Pakistan, claims Pashtun activist
फजल-उर-रहमान अफरीदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट (पीटीएम) के सदस्य फजल-उर-रहमान अफरीदी का कहना है कि न केवल पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया खतरे में है। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया है कि मॉस्को में हुए आतंकी हमले और खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले में हुए हमले के बीच एक जैसे संबंध प्रतीत हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में आत्मघाती हमला 
बता दें कि खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी थी। इस दौरान बस में सवार कम से कम छह पांच नागरिकों की मौत हो गई थी। चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि शांगला जिले के बिशम इलाके में हुई घटना में कई अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रही एक बस को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान और मॉस्को में एक जैसा हमला- अफरीदी 
पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट के सदस्य फजल-उर-रहमान अफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान और मॉस्कों में हुए आतंकी हमले एक जैसे प्रतीत हो रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान सरकार के ही कुछ लोगों द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों और आईएसआईएस को साथ लेकर से ऐसी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अफरीदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की सेना के प्रतिनिधियों ने इस हमले को अंजाम दिया है और इस बार पाकिस्तान चीन के साथ दोहरा खेल खेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉस्को में क्या हुआ था? 
मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed