फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेबनान: मेयर ने महिला पुलिसकर्मियों को दिए छोटे कपड़े पहनने के निर्देश, छिड़ी बहस

Wed, 11 Jul 2018 12:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Lebanon mayor orders female police to wear shorts to attract more western tourists

लेबनान के एक शहर में मेयर ने महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी को लेकर एक अजीब निर्देश दिए है। यूं तो महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी भी पुरुष पुलिसकर्मियों जैसी ही होती हैं लोकिन यहां मामला थोड़ा सा अलग है। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को काले रंग के छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा है। इसके लिए एक यूनिफॉर्म पॉलिसी की घोषणा की गई है। जिसके तहत इस आदेश को मानना सबके लिए जरूरी है। अब मेयर के निर्देशानुसार इन महिलाओं ने ऐसे कपड़े पहने हैं। इस तरह के निर्देष को सुनकर पूरी दुनिया हैरान है। लेकिन इसके पीछे की वजह भी कम दिलचस्प नहीं है।

Lebanon mayor orders female police to wear shorts to attract more western tourists

दरअसल यहां की मेयर ने महिला पुलिसकर्मियों को छोटे कपड़े पहनने के लिए इसलिए कहा है क्योंकि वह चाहती हैं कि शहर में प्रर्यटकों की संख्या में इजाफा हो। उनका मानना है कि यदि ये महिला पुलिसकर्मी छोटे कपड़े पहनेंगी तो पर्यटक इनकी ओर अधिक आकर्षित होंगे। मेयर की तरफ से यह भी कहा गया है कि ये शॉर्ट्स यानि छोटे कपड़े काले रंग के होने चाहिए।

Lebanon mayor orders female police to wear shorts to attract more western tourists

लेबनान के ब्रुमाना शहर की मेयर का मकसद है शहर में पश्चिम के पर्यटकों की संख्या बढ़े। इस तरह की यूनिफॉर्म पॉलिसी का पालन सभी को करना पड़ा रहा है। साथ ही शहर में युवा महिलाओं की भी पुलिस में भर्ती की जा रही है। यह महिलाएं छोटे कपड़े पहनकर ही सड़क पर पेट्रोलिंग कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lebanon mayor orders female police to wear shorts to attract more western tourists

मेयर का कहना है कि वह लेबनान की तस्वीर पश्चिम के पर्यटकों की नजर में बदलना चाहती हैं। उनका मानना है कि पर्यटकों की नजर में लेबनान की तस्वीर अंधकारमय है। उन्होंने  मेडिटेरेनियन क्षेत्र का हवाला देेते हुए कहा कि वहां 99 फीसदी पर्यटक शॉर्टस ही पहनते हैं। मेयर की यह नीति तब मुसीबत में आई जब फोन करके कुछ लोगों ने कहा कि यह यौन शौषणकारी नीति है।

विज्ञापन
Lebanon mayor orders female police to wear shorts to attract more western tourists

सोशल मीडिया पर मामले को लेकर बेहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इस नीति का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको यह फैसला बेहद ही गलत लग रहा है। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया गया है और महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में इतना बड़ा बदलाव क्यों किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed