{"_id":"5c04a27bbdec2241a874979d","slug":"leave-church-rather-than-lead-a-double-life-said-pope-francis-to-gay-priests","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोप फ्रांसिस ने गे पादरियों से कहा, अविवाहित रहो या फिर पादरी का काम छोड़ दो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पोप फ्रांसिस ने गे पादरियों से कहा, अविवाहित रहो या फिर पादरी का काम छोड़ दो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पोप फ्रांसिस
- फोटो : PTI
समलैंगिक पुरुषों के लिए पोप फ्रांसिस ने कहा है कि उन्हें कैथोलिक पादरी के तौर पर मान्यता नहीं दी जाएगी। ऐसे गे पादरियों के लिए बेहतर होगा कि वह दोहरा जीवन जीने से अच्छा पादरी के काम को छोड़ दें। यह बात पोप फ्रांसिस ने एक किताब में कही है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इससे पहले भी पोप धार्मिक जीवन जीने वाले उम्मीदवारों के लिए जांच यानी बेहतर स्क्रीनिंग की बात कर चुके हैं। उनकी बातों से लग रहा है कि वह पादरियों को कह रहे हैं कि जो पादरी ब्रह्मचर्य का पालन नहीं कर सकते उन्हें ये काम छोड़ देना चाहिए।
किताब में पोप फ्रांसिस ने स्पैनिश पुजारी के साथ बातचीत में बताया कि आज के समय में एक पोप और नन होने पर किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने किताब में कहा है, "चर्च में समलैंगिकता कुछ ऐसा है जो मुझे चिंतित करता है। समलैंगिकता पर सवाल बेहद गंभीर है।" उन्होंने कहा कि जो भी पुजारी की ट्रनिंग लेने वाले उम्मीदवार हैं उन्हें विहित होने से पहले मानवीय और भौतिक रूप से परिपक्व होना चाहिए।
यही सब चीजें महिलाओं पर भी लागू होती हैं जो नन बनने की इच्छुक हैं। चर्च सिखाता है कि समलैंगिक प्रवृतियां खुद में पाप नहीं हैं लेकिन समलैंगिक कृत्य हैं। उन्होंने कहा कि जो ऐसे लोग हैं उन्हें चर्च में पादरी के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हाल ही में कई चर्चों से यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। एक अन्य पादरी विआगनो का कहना है कि समलैंगिक नेटवर्क पहले से ही वेटिकन में मौजूद है। चर्च में अपने करियर को बनाए रखने के लिए सब एक दूसरे का समर्थन करते हैं।
उन्होंने पोप को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया कि चर्च में आए दिन कुछ न कुछ होता है। उन्होंने रोमन कैथोलिक चर्च में छात्र के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार के लिए भी पोप को जिम्मेदार बताया कि वह ऐसी घटनाओं की ओर ध्यान नहीं देते। छात्र के साथ ये दुर्व्यवहार अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर मैकक्रिक (88) ने किया था।