फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   leaked document of pakistan shows quotes by Rahul Gandhi and Omar Abdullah in opening page

यूएनएचआरसी में पाकिस्तान का दिया डोजियर लीक, राहुल और अब्दुल्ला के बयान हैं शामिल

Tue, 10 Sep 2019 03:17 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 10 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
leaked document of pakistan shows quotes by Rahul Gandhi and Omar Abdullah in opening page
पाकिस्तान का डोजियर लीक हो गया है - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान ने एक डोजियर पेश किया है। इसका पहले पेज लीक हो गया है। लीक दस्तावेज की पाकिस्तान की मीडिया में काफी चर्चा की जा रही है। इस दस्तावेज के शुरुआती पेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला के बयान लिखे हुए हैं।

विज्ञापन

 


वहीं यूएनएचआरसी में आज कश्मीर आधारित सेशन में भारत और पाकिस्तान दोनों अपने दावे पेश करेंगे। जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर यूएनएचआरसी में भारत और पाक एक-दूसरे के तर्कों को खारिज करने का प्रयास करेंगे। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार का आरोप लगाकर भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए पूरा जोर लगाएगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी आज पाकिस्तान का बयान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के बयान के तुरंत बाद ही भारत भी अपना बयान रखेगा। अगर पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर रोना रोता है तो भारत उसका पुरजोर तरीके से जवाब देगा। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाक के कुछ घंटे बाद अपना बयान देगा और  भारत के पास जवाब का अधिकार होगा। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के एक सचिव द्वारा किया जाएगा और इसमें अजय बिसारिया भी शामिल हैं। 

बता दें कि अजय बिसारिया हाल ही में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त थे, जिन्हें तनातनी के बीच पाकिस्तान ने वापस भेज दिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर कहा, ‘अब समय आ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारतीय बलों की ओर से किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर अलग राय नहीं रखनी चाहिए।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मानवाधिकार परिषद की बैठक में शामिल होने जिनेवा रवाना हो चुके हैं।


वहीं, अपनी एक सप्ताह की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयार्क में कई देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करेंगे। अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी पहली बार यूएन महासभा को संबोधित करेंगे, इससे पहले 2014 में उन्होंने महासभा में भाषण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed