फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Leaders of France, Britain, Germany and Poland will visit Ukraine News In Hindi

Ukraine: पहली बार एक साथ यूक्रेन पहुंचेगे इन चार देशों के नेता, संघर्ष विराम के लिए रूस पर बनाएंगे दबाव

Sat, 10 May 2025 08:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 10 May 2025 08:38 AM IST
सार

फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता शनिवार को यूक्रेन की ऐतिहासिक संयुक्त यात्रा पर जा रहे हैं। वे राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलकर रूस पर दबाव बनाने और 30 दिन के युद्धविराम की अपील करेंगे, ताकि शांति की दिशा में मजबूती से बातचीत की जा सके।

विज्ञापन
Leaders of France, Britain, Germany and Poland will visit Ukraine News In Hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के बीच फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता शनिवार को यूक्रेन की ऐतिहासिक संयुक्त यात्रा पर जा रहे हैं। जहां वे राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध रोकने की कोशिशों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि यह पहली बार है जब इन चार यूरोपीय देशों के नेता एक साथ यूक्रेन की यात्रा कर रहे हैं, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर शामिल हैं। 

विज्ञापन

30 दिन के पूर्व युद्धविराम की अपील
इन नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिन के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में बातचीत हो सके। उन्होंने आगे कहा, हम युद्धविराम लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की तैयारी के लिए बातचीत का समर्थन करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indo-Pakistan Tension: तनाव कम करने का प्रयास कर रहा सऊदी, कूटनीति और वार्ता के जरिए हल निकालने की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि खूनखराबा अब बंद होना चाहिए, रूस को अपनी अवैध घुसपैठ रोकनी चाहिए और यूक्रेन को एक सुरक्षित, संप्रभु राष्ट्र के रूप में समृद्ध होने का हक मिलना चाहिए। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर दबाव और बढ़ाया जाएगा और यूक्रेन को हर संभव सहायता जारी रहेगी।


ट्रंप के प्रस्ताव पर पुतिन असहमत
यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ पर एक बड़ा जुलूस आयोजित किया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 दिनों के बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है, ताकि बातचीत के लिए माहौल बन सके। हालांकि, रूस ने अब तक इस पर सहमति नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:- Trump: ब्रिटिश एयरवेज ने 10 बिलियन डॉलर के नए बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया, UK के साथ डील पर ट्रंप उत्साहित

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक का पहला यूक्रेन दौरा 
गौरतलब है कि जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के लिए यह यूक्रेन की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। उन्होंने हाल ही में पद संभाला है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी लंबे समय बाद कीव की यात्रा करने वाले है।  पिछली बार वे जून 2022 में वहां गए थे। मामले में फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और ब्रिटेन के नेताओं ने एक साझा बयान में कहा है कि वे यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े हैं और रूस की बर्बर और अवैध हमले की निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed