{"_id":"5d4351c28ebc3e6ca56c414d","slug":"laxmi-mittal-give-10-thousand-pounds-in-the-pm-boris-johnson-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिस के पीएम अभियान में मित्तल ने दिये 10 हजार पाउंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोरिस के पीएम अभियान में मित्तल ने दिये 10 हजार पाउंड
Fri, 02 Aug 2019 02:25 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Boris Johnson
ब्रिटेन में दिग्गज इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने पिछले महीने बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री अभियान में 10 हजार पाउंड का योगदान दिया। दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल के 69 वर्षीय सीईओ मित्तल बोरिस के अभियान के लिए निजी और व्यक्तिगत दानदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
उन्होंने जॉनसन कैंप को 16 जुलाई को यह योगदान दिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही जॉनसन देश के नए प्रधानमंत्री बन गए थे। मित्तल ही नहीं बल्कि उनके दामाद अमित भाटिया ने भी बोरिस के अभियान के लिए आर्थिक योगदान दिया। अमित भाटिया क्वीन्स पार्क रेंजर्स फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष हैं।