फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kumam Mini Devi attacks on pakistan in 42nd UNHCR session

यूएनएचसीआर में भारत का पाक को करारा जवाब- गुलाम कश्मीर, बलूचिस्तान, सिंध में हो रहीं हत्याएं

Fri, 13 Sep 2019 11:02 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Fri, 13 Sep 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kumam Mini Devi attacks on pakistan in 42nd UNHCR session
यूएनएचआरसी में कुमाम मिनी देवी - फोटो : एएनआई

भारत ने यूएनएचसीआर के 42वें सत्र में पाकिस्तान को एक बार फिर करारा जवाब दिया है। यूएन में भारत की द्वितीय सचिव कुमाम मिनी देवी ने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान तथ्यों और झूठे बयानों के आधार पर गलत व्याख्या करता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह विशेष रूप से गुलाम कश्मीर, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध में लोगों की हत्याओं और उनके साथ हो रही ज्यादती पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को यह वास्तविकता स्वीकार करने की भी सलाह देंगे कि अनुच्छेद 370 पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। उसके झूठे, मनगढ़ंत बातों से यह तथ्य बदलने वाला नहीं है।  
विज्ञापन

 
कुमाम देवी ने कहा कि हम पाकिस्तान को सलाह देना चाहेंगे कि वह इस बात को स्वीकार कर ले कि अनुच्छेद 370 पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान का किसी भी तरह का झूठा और अतिरेक भरा बयान इस सच्चाई को बदल नहीं सकता।

10 सितंबर को भी दिया था करारा जवाब

इससे पहले 10 सितंबर को यूएनएचआरसी में पाकिस्तान द्वारा अपना पक्ष रखने के बाद भारत ने अपना पक्ष रखते हुए पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया था। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान झूठ की रनिंग कमेंट्री कर रहा है। भारत ने कश्मीर को पूरी तरह से आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि धीरे-धीरे जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। इसके साथ ही भारत ने आशंका जताई कि कश्मीर में सीमापार से आतंकी हमला हो सकता है। 

विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक समानता और न्याय के लिए विकासशील नीतियों को ग्रहण करते सकारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू किए गए कानूनी उपायों के परिणामस्वरूप ये प्रगतिशील नीतियां जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे नागरिकों पर पूरी तरह लागू हो जाएंगी। इससे लिंगभेद समाप्त होगा, किशोर अधिकारों की रक्षा बेहतर तरीके से की जा सकेगी और शिक्षा, सूचना और कार्य के अधिकार लागू किए जा सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed