{"_id":"5f1b69788ebc3e9f691ef82b","slug":"kulbhushan-jadhav-case-pakistan-gave-chance-to-file-review-petition-so-that-india-does-not-go-to-un-law-minister-farog-naseem-revealed-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक करतूत: भारत को यूएन जाने से रोकने के लिए दिया जाधव को पुनर्विचार याचिका का मौका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नापाक करतूत: भारत को यूएन जाने से रोकने के लिए दिया जाधव को पुनर्विचार याचिका का मौका
Sat, 25 Jul 2020 04:36 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 25 Jul 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
Kulbhushan jadhav
- फोटो : social media
पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव मामले में भारत को यूएन जाने से रोकने के लिए जाधव को पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का मौका दिया है। इमरान खान सरकार के इस पैंतरे का खुलासा खुद उनके कानून मंत्री फारोग नसीम ने किया।
विज्ञापन
जाधव को मौका देने के लिए संसद में अध्यादेश पेश करने पर सरकार के चौतरफा घिरने पर कानून मंत्री ने शुक्रवार को कहा, यह अध्यादेश अंतरराष्ट्रीय अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए है। अगर हम जाधव को पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का मौका देते हैं तो भारत इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में नहीं उठा पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वैसे भी अध्यादेश लाने से जाधव की सजा माफ नहीं हो रही है। इससे बस भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जाने से रोका है, क्योंकि भारत चाहता है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अदालत का आदेश न माने और वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाए।
विज्ञापन
भारत ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, नसीम ने यह बयान विपक्ष को मनाने के लिए दिया है। बृहस्पतिवार को विपक्ष ने अध्यादेश का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया था।