फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया की पहली अरबपति लेखिका, लिखा 21वीं सदी का सबसे मशहूर उपन्यास

Sun, 12 Aug 2018 04:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Know about the richest author of the world J K Rowling

हैरी पॉटर को भला कौन नहीं जानता। फिर चाहे उस पर लिखे उपन्यासों की बात की जाए या फिर फिल्मों की। एक जादूगर लड़के की कहानी को पढ़ना और देखना हर किसी को पसंद है। लेकिन क्या आप दुनिया में मशहूर इस उपन्यास की लेखिका के बारे में जानते हैं? आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। उस ब्रिटिश लेखिका का नाम है जेके रोलिंग, जो जीवन की कठिनाइयों से लड़ते हुए सफलता के शिखर तक पहुंच गई और बन गई दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर लेखिका।

किताब को हुए 21 साल

Know about the richest author of the world J K Rowling

जेके रोलिंग की किताब हैरी पॉटर को हाल ही में 21 साल पूरे हुए हैं। 31 जुलाई को ही उन्होंने अपना 53वां जन्मदिन भी मनाया है।

नॉवेल पर इसलिए नहीं लिखा था पूरा नाम

Know about the richest author of the world J K Rowling

रोलिंग ने हैरी पॉटर के पब्लिश होने से पहले नॉवेल पर अपना पूरा नाम न लिखने की बात कही थी। उस वक्त उनका मानना था कि रीडर्स इस बात को स्वीकार नहीं कर पाएंगे कि एक लड़के जादूगर की कहानी किसी महिला ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम में 'के' शब्द का मतलब है बेहद खास

Know about the richest author of the world J K Rowling

रोलिंग के नाम जेके में 'के' का मतलब बहुत खास है। उनके नाम का के उनकी नानी के नाम कैथलीन से लिया गया है। उनके दोस्त उन्हें 'जो' के नाम से संबोधित करते हैं।

विज्ञापन

जीवन में झेलीं बहुत सी मुश्किलें

Know about the richest author of the world J K Rowling

रोलिंग की साल 1992 में शादी हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया। लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और साल 1993 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह काफी दुखी हो गईं थीं। अपनी परेशानियों को भूलने के लिए उन्होंने नॉवेल लिखना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें इस काम से खुशी मिलने लगी और उन्होंने इसी काम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed