फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिरेकल गार्डन, जहां रेगिस्तान में भी खिलते हैं करोड़ों फूल, मंडराती हैं 15 हजार प्रजाति की तितलियां

Sun, 12 Aug 2018 01:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Know about the miracle garden of Dubai

आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे गार्डन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है मिरेकल गार्डन। रेगिस्तान के बीचों बीच बना ये गार्डन पूरी दुनिया में सबसे बड़े फूलों के बगीचे के लिए मशहूर है। दुबई में स्थित इस गार्डन में कई तरह की आकृति के साथ फूलों को लगाया गया है। जैसे इंद्रधनुष की आकृति, पवन चक्की की आकृति और ताजमहल की आकृति।

72,000 वर्ग मीटर में फैला है गार्डन

Know about the miracle garden of Dubai

ये मिरेकल गार्डन 72,000 वर्ग मीटर के लंबे चौड़े इलाके में फैला हुआ है। जिसके करीब 18 एकड़ के दायरे में फूल लगे हुए हैं। यह गार्डन दुनिया का सबसे बड़ा फ्लावर गार्डन है।

खिले हैं 4 करोड़ 50 लाख फूल

Know about the miracle garden of Dubai

रेगिस्तान के बीचों बीच बने इस गार्डन में 4 करोड़ 50 लाख फूल लगे हैं। इस गार्डन को देखकर ऐसा लगता है जैसे यहां फूलों की नदियां बह रही हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

बना है छोटा सा तालाब भी

Know about the miracle garden of Dubai

इस गार्डन में एक छोटा सा तालाब भी बना है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। पहले पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब वह डेजर्ट सफारी से यहां पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

फूलों को एक शेप में उगाया गया है

Know about the miracle garden of Dubai

मिरेकल गार्डन में 10 हजार से भी ज्यादा प्रजाति के फूलों को देखा जा सकता है। यहां ताजमहल का स्ट्रक्चर, महल, मोर, हट और फूलों की नदियां देखने को मिलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed