{"_id":"5ed98565ec834416d760a12b","slug":"knife-attack-in-china-school-40-students-and-teachers-injured-principal-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के स्कूल में चाकू से हमला, 40 छात्र और शिक्षक घायल, प्रिंसिपल की हालत गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के स्कूल में चाकू से हमला, 40 छात्र और शिक्षक घायल, प्रिंसिपल की हालत गंभीर
Fri, 05 Jun 2020 05:06 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के आधिकारिक मीडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश के एक प्राथमिक स्कूल के करीब 40 लोग उस समय घायल हो गए, जब एक सुरक्षाकर्मी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चायना डेली के मुताबिक, दक्षिणी गुआंग्शी प्रांत के स्कूल में हुई इस घटना के घायलों में अधिकांश छात्र और शैक्षिक स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। इनमें से तीन की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
मीडिया खबरों के मुताबिक, हमलावर सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना गुरुवार सुबह 8.30 बजे, वुझू शहर के वांगफू टाउन सेंट्रल प्राइमरी स्कूल, गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र में हुई। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि 50 वर्षीय कथित हमलावर स्कूल का सुरक्षा गार्ड था। इस हमले में स्कूल के प्रिंसिपल, एक अन्य सुरक्षा गार्ड और एक छात्र गंभीर हैं, जिन्हें वुजू शहर के अस्पतालों में भेजा गया है। घटनास्थल पर आठ एंबुलेंस भेजी गई हैं। बताया गया कि ज्यादातर घायल छात्र प्रीस्कूल के थे, जिनकी उम्र छह वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
चीन में बढ़ रहे हैं ऐसे हमले
दरअसल, चीन के भीतर चाकू हमले पिछले कुछ सालों में कई बार सुनने में आए हैं। हमलावरों ने अपना गुस्सा निकालने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा मुख्य रूप से किंडरगार्डन और प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाया। पिछले साल सितंबर में मध्य चीन के एक प्राथमिक स्कूल के आठ छात्रों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले में व्यक्ति की तरफ से किए गए क्रूरतम चाकू हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन