फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   king charles praise canada called strong free country amid donald trump annexation threats

Canada: ट्रंप की विलय की धमकियों पर किंग चार्ल्स का जवाब- चुनौतियां बढ़ीं, लेकिन कनाडा एक मजबूत और आजाद देश

Wed, 28 May 2025 09:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 May 2025 09:16 AM IST
सार

किंग चार्ल्स ने कहा कि 'मुक्त व्यापार व्यवस्था ने कनाडा को दशकों तक समृद्ध बनाया है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और हमें आंखें खोलकर रहना होगा। दुनिया अब ज्यादा खतरनाक और अस्थिर हो गई है।'

विज्ञापन
king charles praise canada called strong free country amid donald trump annexation threats
किंग चार्ल्स और रानी कैमिला - फोटो : एक्स/दरॉयलफैमिली

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकियों के बीच किंग चार्ल्स का बड़ा बयान सामने आया है। कनाडा की संसद को संबोधित करते हुए किंग चार्ल्स ने कहा कि बेशक कनाडा एक मजबूत और आजाद देश है और कनाडा के लोगों को अपना लोकतंत्र, बहुलतावाद, कानून का शासन, स्वायत्ता, आजादी और अपने मूल्य बेहद प्यारे हैं और कनाडा की सरकार इन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


'दुनिया अब ज्यादा खतरनाक'
डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा के विलय की धमकियों को लेकर इससे पहले किंग चार्ल्स ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा था। ऐसे में कनाडा की नई सरकार के पहले संसद सत्र के उद्घाटन के अवसर पर किंग चार्ल्स के भाषण पर सभी की निगाहें थीं। किंग चार्ल्स ने भी कनाडा के लोगों की चिंताओं को समझा और अपने भाषण में ट्रंप का नाम लिए बगैर कनाडा की आजादी का पूरा समर्थन किया। किंग चार्ल्स ने कहा कि 'कनाडा बेशक एक मजबूत और आजाद देश है।' ट्रंप का नाम लिए बगैर किंग चार्ल्स ने कहा कि 'एक देश, जिसे कनाडा के लोग और मैं बहुत प्यार करता हूं, उसने कनाडा के निर्यात पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मुक्त व्यापार व्यवस्था ने कनाडा को दशकों तक समृद्ध बनाया है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और हमें आंखें खोलकर रहना होगा। दुनिया अब ज्यादा खतरनाक और अस्थिर हो गई है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Canada: क्या कनाडा के बिना डोनाल्ड ट्रंप अपनी 'गोल्डन डोम' योजना को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे? जमीन हकीकत जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश राजशाही में बीते 70 वर्षों में किंग चार्ल्स पहले राजा हैं, जिन्होंने कनाडा की संसद के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। कनाडा कॉमनवेल्थ का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किंग चार्ल्स को कनाडा आने का आमंत्रण दिया था। कनाडा की सीनेट में जब किंग चार्ल्स ने अपना संबोधन दिया, उस वक्त कई पूर्व प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज और वरिष्ठ नेता भी सीनेट में मौजूद रहे। आमतौर पर कनाडा की संसद के उद्घाटन सत्र को किंग के प्रतिनिधि गवर्नर जनरल द्वारा संबोधित किया जाता है, लेकिन इस बार खुद किंग चार्ल्स कनाडा पहुंचे। 

ट्रंप ने फिर दी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें ट्रंप ने कनाडा को अपने प्रस्तावित गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली का हिस्सा बनने की पेशकश की। ट्रंप ने लिखा कि 'मैंने कनाडा से कहा, अगर वे हमारे शानदार गोल्डन डोम सिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अगर वे अलग राष्ट्र बने रहते हैं तो इसकी कीमत 61 अरब डॉलर होगी, लेकिन अगर कनाडा, अमेरिका का 51वां राज्य बन जाता है तो इसकी लागत शून्य होगी। ट्रंप के इन दावों पर अभी तक कनाडा की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed