फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles may come to India after coronation British MP of Indian origin gave information

Britain: राज्याभिषेक के बाद भारत आ सकते हैं किंग चार्ल्स, भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ने दी जानकारी

Fri, 05 May 2023 04:55 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 May 2023 04:55 AM IST
सार

भारतीय मूल के प्रसिद्ध कारोबारी लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने कहा कि ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स तृतीय राजकीय यात्रा पर भारत जाने की इच्छा रखते हैं और जल्द ही इसकी योजना बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
King Charles may come to India after coronation British MP of Indian origin gave information
किंग चार्ल्स-तृतीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के प्रसिद्ध कारोबारी लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने कहा कि ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स तृतीय राजकीय यात्रा पर भारत जाने की इच्छा रखते हैं और जल्द ही इसकी योजना बनाई जा सकती है। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के राज्याभिषेक समारोह से पहले बिलिमोरिया ने संसद परिसर में वेस्टमिंस्टर हॉल में सांसदों के एक समूह से बातचीत के दौरान यह बात कही। बिलिमोरिया ने भारत-ब्रिटेन संबंधों का मुद्दा उठाने का अवसर मिलने पर सम्राट से भारत की यात्रा पर जाने के संबंध में विचार करने का अनुरोध किया था।  

विज्ञापन

ब्रिटेन के उपनिवेशवाद को समझने का ‘प्रिज्म’ बन गया कोहिनूर हीरा
‘कोहिनूर: द हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड्स मोस्ट इनफेमस डायमंड’ किताब की सह लेखिका अनीता आनंद ने कहा कि राज्याभिषेक समारोह में कोहिनूर का दिखाई न देना ब्रिटिश राज की नई हकीकत को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, कोहिनूर हीरा उपनिवेशवाद को समझने का ‘प्रिज्म’ बन गया है। उन्होंने कहा, क्वीन कैमिला का राज्याभिषेक में बिना कोिहनूर के ताज पहनने का फैसला ब्रिटेन में उपनिवेशवाद की संवेदनशीलता को झलकाता है। मुंबई के डब्बावालों ने किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक से पहले उन्हें पारंपरिक ‘पुनेरी पगड़ी’ और पारंपरिक स्टॉल ‘उपर्ने’ भेजा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैडबरी ने लिस्टेरिया के डर से वापस मंगाई चॉकलेट, छह उत्पादों की वापस कर ले सकते हैं राशि
गंभीर इलाजयोग्य बीमारी के लिए जिम्मेदार लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स के संभावित संदूषण के चलते कैडबरी ने ब्रिटेन में अपने चॉकलेट के कुछ बैच वापस मंगाए हैं। कैडबरी लाइसेंस के तहत उत्पादन करने वाले जर्मन डेयरी ब्रांड मुलर ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। बयान के अनुसार, 6 उत्पादों- डेम चॉकलेट, क्रंची चॉकलेट, फ्लेक, डेयरी मिल्क बटन्स, डेयरी मिल्क चंक्स और कैडबरी हीरोज को 17-18 मई की मेड बाय की सूची के साथ बाजार में उतारा गया था। जिन लोगों ने इन्हें खरीदा है, उनसे इसका सेवन न कर स्टोर में लौटा कर राशि प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed