फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles III to recycle King George VI chair for Coronation Latest News Update

UK: रिसाइकल किया जाएगा किंग जॉर्ज षष्ठम का सिंहासन, किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारी तेज

Mon, 01 May 2023 11:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 May 2023 11:13 PM IST
सार

शाही परंपरा के अनुसार, एब्बे में राज्याभिषेक के मौकों पर विरासतीय राजनीतिक कुर्सियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है। राज्याभिषेक में ताजपोशी के मौके पर राजा और रानी कैमिला को इस सिंहासन पर बैठाया जाएगा।

विज्ञापन
King Charles III to recycle King George VI chair for Coronation Latest News Update
king charles iii - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टमिंस्टर एब्बे में शनिवार को होने वाले किंग चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए उनके दादा जॉर्ज षष्ठम के इस्तेमाल किए गए सिंहासन को रिसाइकल किया जाएगा। उन्हें 86 साल पहले 12 मई 1937 को ताज पहनाया गया था। यह जानकारी बकिंघम पैलेस ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


शाही परंपरा के अनुसार, एब्बे में राज्याभिषेक के मौकों पर विरासतीय राजनीतिक कुर्सियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है। राज्याभिषेक में ताजपोशी के मौके पर राजा और रानी कैमिला को इस सिंहासन पर बैठाया जाएगा। इस सिंहासन का निर्माण किंग जॉर्ज षष्ठम और क्वीन एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए किया गया था।

विज्ञापन

जगदीप धनखड़ करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स-तृतीय और क्वीन कैमिला के राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छह मई को होने वाला यह कार्यक्रम 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम राज्याभिषेक के लगभग सात दशक बाद हो रहा है। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, ब्रिटेन ने शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया था, लेकिन उनके स्थान पर धनखड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 

पर्दे पर होंगे राष्ट्रमंडल देशों के नाम
किंग चार्ल्स-तृतीय के राज्याभिषेक में सबसे पवित्र धार्मिक रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े के पर्दे पर भारत समेत राष्ट्रमंडल के प्रत्येक सदस्य देशों के नाम होंगे। शनिवार को होने वाले भव्य समारोह के मद्देनजर लंदन में सेंट जेम्स पैलेस के चैपल रॉयल में इस पर्दे का अनावरण किया गया। इसके बीच में एक पेड़ बना हुआ है और उसकी 56 शाखाओं पर राष्ट्रमंडल देशों के नाम हैं। लंदन स्थित आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने कहा कि यह 74 वर्षीय सम्राट के इस संगठन के लिए गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed