फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles III sends message of condolence to President Murmu recalls his visit to Odisha in 1980

Train Accident: ट्रेन हादसे पर किंग चार्ल्स ने राष्ट्रपति को भेजा शोक संदेश, 1980 की ओडिशा यात्रा को किया याद

Mon, 05 Jun 2023 10:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

किंग चार्ल्स ने 43 साल पहले की अपनी ओडिशा यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा, हमारे दिलों में भारत और भारतीयों के लिए विशेष स्थान है। मेरे जेहन में 1980 में ओडिशा का दौरा करने और वहां के कुछ लोगों से मिलने की यादें आज भी ताजा हैं।

विज्ञापन
King Charles III sends message of condolence to President Murmu recalls his visit to Odisha in 1980
किंग चार्ल्स तृतीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक शोक संदेश भेजा। इसमें उन्होंने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया। संदेश में किंग चार्ल्स ने 43 साल पहले की अपनी ओडिशा यात्रा को भी याद किया। 

विज्ञापन

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी एक बयान में चार्ल्स के हवाले से कहा गया है कि बालासोर दुर्घटना की खबर से मेरी पत्नी क्वीन कैमिला और मैं दोनों ही दुखी हैं। मैं हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारे दिलों में भारत और भारतीयों के लिए विशेष स्थान है। मेरे जेहन में 1980 में ओडिशा का दौरा करने और वहां के कुछ लोगों से मिलने की यादें आज भी ताजा हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने भी दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बचाव कार्य में शामिल लोगों की सराहना की है। समर्थन और प्रशंसा ज्ञापित की थी। किंग चार्ल्स तृतीय का बयान को शाही परिवार के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जारी किया गया है।
 

विज्ञापन

करीब 288 लोगों की गई थी जान
इससे पहले रेलवे ने रविवार को ड्राइवर की गलती और सिस्टम में खराबी से एक तरह से इनकार किया था और संकेत दिया था कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के पीछे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में संभावित तोड़फोड़ और छेड़छाड़ हो सकती है। इस दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed