फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un may be dead or in ‘vegetative state,’ claims Hong Kong and Japanese media

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौत की फिर उड़ी अफवाह, चीन में खबर वायरल

Sun, 26 Apr 2020 08:29 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Apr 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un may be dead or in ‘vegetative state,’ claims Hong Kong and Japanese media
किम जोंग उन - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौत की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे 36 वर्षीय किम की हाल ही में सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से उनके सेहत को लेकर सवाल उठने लगे थे। फिलहाल सोशल मीडिया और चीन में कोरियाई तानाशाह की मौत को लेकर दो अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। चीन में जहां किम जोंग के मरने की खबर तेजी से फैल रही है वहीं जापान ने उनके स्वस्थ होकर घूमने की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार को ही चीन ने किम जोंग उन की सेहत को लेकर सलाह देने के लिए अपनी एक टीम को भेजा। जिसमें मेडिकल विशेषज्ञ भी शामिल हैं। चीन ने यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया जब तानाशाह की सेहत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रॉयटर्स का कहना है कि वह यह नहीं बता सकता है कि चीन के अधिकारियों की इस यात्रा का क्या उद्देश्य है। लेकिन देर रात हांगकांग में चीन समर्थित एक न्यूज चैनल द्वारा किम जोंग के मरने की खबर को चलाया गया। इससे पहले दक्षिण कोरिया के सरकारी अधिकारियों और एक चीनी अधिकारी के साथ संपर्क विभाग ने उन रिपोर्टों को चुनौती दी थी जिसमें कहा गया था कि किम सर्जरी के बाद गंभीर खतरे में हैं।

दक्षिण कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उत्तर कोरिया में किसी भी असामान्य गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी किम जोंग के खराब सेहत के दावों को झूठा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed