फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kim ho jin saves women from unwanted pictures propaganda on the internet

इंटरनेट पर महिलाओं को अश्लील प्रोपेगेंडा से बचाता है ये शख्स

Tue, 24 Oct 2017 05:30 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
kim ho jin saves women from unwanted pictures propaganda on the internet
किम हो जिन
इंटरनेट...इसे तरक्की और शोहरत का रास्ता भी कहा जाता है, लेकिन यही शोहरत का रास्ता किसी की बदनामी का सबब भी बन जाता है। जी हां...हम बात कर रहे हैं इंटरनेट पर बदला लेने के उद्देश्य से अपलोड की गईं महिलाओं की तस्वीरों की।
विज्ञापन


ऐसी ही पीड़ित महिलाओं को सहारा मिला सांता क्रूज डिजिटल लाउंड्री का, जिसकी मदद लेकर वो इंटरनेट पर अपलोड अपनी अश्लील फोटो को डिलीट करवा सकती हैं। दक्षिण कोरिया के किम हो जिन इंटरनेट से अश्लील तस्वीरों को हटाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


27 साल के किम सांता क्रूज डिजिटल लाउंड्री सर्विस चलाते हैं। किम की सेवाएं ऐसी महिलाएं लेती हैं, जिनके पूर्व पति या ब्यॉयफ्रेंड ने उनकी पर्सनल तस्वीरों को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आत्महत्या करती हैं लड़कियां

​ पीड़ित महिला कीवर्ड उपलब्ध कराती है, जिसके आधार पर फोटो को ढूंढा जाता है। इसके बाद किम की कंपनी कई आर्टिकल इंटरनेट पर खोजती है, जिसमें पीड़ित महिला की तस्वीर मिल जाती है। इसके बाद किम वेबसाइट के मालिक से बात करके उसे डिलीट करने का आग्रह करते हैं।

इस काम के लिए किम ने पूरी टीम बना रखी है। दक्षिण कोरिया के अलावा दुनिया की हजारों महिलाएं सांता क्रूज की सेवाएं ले रही हैं। पिछले साल 7325 महिलाओं ने किम की कंपनी में शिकायत दर्ज कराई।

किम कहते हैं कि इस बात की 100 फीसदी गारंटी नहीं कि डिलीट किए गए फोटो या विडियो दोबारा इंटरनेट पर नहीं दिखाई देंगे। किम बताते हैं कि कई लड़कियां ऐसी भी थी, जिनके हमने फोटो इंटरनेट नेट से तो डिलीट कर दिए लेकिन ये अच्छी खबर सुनने से पहले वो आत्महत्या कर चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed