{"_id":"5de2b7b88ebc3e549b5076f2","slug":"kiefer-officer-got-starbucks-coffee-cups-with-pig-printed-on-label","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी को 'पिग' लिखा कॉफी कप देने वाले कर्मचारी को स्टारबक्स ने निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुलिस अधिकारी को 'पिग' लिखा कॉफी कप देने वाले कर्मचारी को स्टारबक्स ने निकाला
Sun, 01 Dec 2019 12:24 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्टारबक्स कॉफी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में ओक्लाहोमा स्थित कीफर के पुलिस अधिकारी को पिग (सूअर) शब्द लिखा हुआ कॉफी कप देने पर स्टारबक्स ने कर्मचारी को कंपनी से निकाल दिया है। दरअसल, पुलिस अधिकारी थैंक्सगिविंग डे के दिन ग्लेनपूल में स्थित स्टारबक्स में कॉफी पीने गया था।
विज्ञापन
जब उसने वहां के कर्मचारी को पांच कप कॉफी देने को कहा तो उसने कप पर पिग शब्द लिखा हुआ कॉफी कप दे दिया और इसी दौरान एक ग्राहक ने अधिकारी को बता दिया कि उसके कप के लेबल पर पिग लिखा हुआ है।
विज्ञापन
कीफर के प्रमुख ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह बेहद दुख की बात है कि एक पुलिस अधिकारी जो अपने शहर को सुरक्षित रखने के लिए पूरी रात पेट्रोलिंग करता है और फिर उसके साथ ऐसा व्यवहार हो। यह हमारे पुलिस अधिकारी का अपमान है।
विज्ञापन
अब इसपर कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि वास्तविकता में यह हमारे पार्टनर द्वारा बहुत बड़ी गलती है और हम इसके लिए माफी चाहते हैं। शिकायत के बाद स्टारबक्स ने अपने पार्टनर को हटा दिया है।
स्टारबक्स ने कहा है कि हम कीफर के प्रमुख से मिलकर व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी मांगेगे।