{"_id":"66be9838f83094a421014a83","slug":"khamenei-warn-no-agreement-with-israel-at-any-cost-if-this-happens-then-there-will-be-punishment-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: 'इस्राइल से किसी कीमत पर समझौता नहीं, ऐसा हुआ तो भुगतना होगा दंड'; सर्वोच्च नेता खामनेई की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: 'इस्राइल से किसी कीमत पर समझौता नहीं, ऐसा हुआ तो भुगतना होगा दंड'; सर्वोच्च नेता खामनेई की चेतावनी
Fri, 16 Aug 2024 05:37 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:37 AM IST
सार
हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान ने इस्राइल के खिलाफ हमला करने की तैयारी कर ली है। मगर अमेरिका समेत कई अन्य देश युद्ध को रोकने के लिए ईरान पर दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर अयातुल्ला अली खामेनेई ने शत्रु देशों के मनोविज्ञान की निंदा की।
विज्ञापन
अयातुल्ला अली खामेनेई
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम एशिया में तनाव और इस्राइल पर ईरान के हमले की चेतावनी को लेकर बनाए जा रहे दबाव को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल से समझौता करना या पीछे हटना ईरान के लिए घातक होगा और उसे इसका दंड भुगतना होगा।
विज्ञापन
हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान ने इस्राइल के खिलाफ हमला करने की तैयारी कर ली है। मगर अमेरिका समेत कई अन्य देश युद्ध को रोकने के लिए ईरान पर दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर अयातुल्ला अली खामेनेई ने शत्रु देशों के मनोविज्ञान की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस्राइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की किसी योजना को लेकर ईरान पर दबाव डालना या उसे रोकना ठीक नहीं है। उन्होंने ईरान को चेताया कि सैन्य, राजनीतिक या आर्थिक किसी भी तरह की वापसी की जाती है तो ईरान को गंभीर दैवीय दंड झेलना होगा।
विज्ञापन
खामेनेई ने कहा कि सरकार को विश्व की प्रमुख शक्तियों की मांग के आगे झुकने की जरूरत नहीं है। वह इस दबाव का अपने लोगों की ताकत का लाभ उठाकर और विरोधी की क्षमता का आकलन करके सामना करना सकती है। उन्होंने दुश्मन की शक्ति को बढ़ा चढ़ाकर बताने और 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान को कमजोर करने के अमेरिका, ब्रिटिश और इस्राइल के प्रयासों का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन
वहीं ईरान अब तक अपनी जवाबी कार्रवाई के समय को लेकर फैसला नहीं ले पा रहा है। विश्लेषक इसे रणनीतिक विराम मान रहे हैं। हालांकि ईरानी अधिकारी पश्चिमी देशों के संयम बरतने के आह्वान को खारिज कर चुके हैं। साथ ही इन देशों के दोहरे मानकों को धता बता रहे हैं। ईरान का पश्चिमी देशों पर आरोप है कि वह गाजा में इस्राइल की कार्रवाई पर चुप बैठ जाते हैं और ईरान से चाहते हैं कि वह हानिया की हत्या का बदला तक न ले। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खामनेई के रुख का समर्थन किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन