फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khamenei on Israel Iran Tension first public statement of supreme leader victory over Israel hindi news Update

Khamenei on Israel-Iran Tension: खामनेई बोले- ईरान ने अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा, US को लड़ाई से लाभ नहीं

Thu, 26 Jun 2025 04:08 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 26 Jun 2025 04:08 PM IST
सार

इस्राइल के साथ हिंसक संघर्ष को लेकर ईरान बीते दो हफ्ते से अधिक समय से सुर्खियों में है। ईरान ने इस्राइल और अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद मिसाइलों से पलटवार किया था। ईरान और इस्राइल के सीजफायर के बाद अब ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई ने पहली बार 12 दिनों तक चले संघर्ष को लेकर बयान दिया है। जानिए खामनेई ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
Khamenei on Israel Iran Tension first public statement of supreme leader victory over Israel hindi news Update
इस्राइल के साथ युद्धविराम के बाद खामनेई के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा, उनके देश ने 'अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा है।' उन्होंने भविष्य में होने वाले किसी भी अमेरिकी हमले के खिलाफ चेतावनी भी दी। उनकी यह टिप्पणी इसलिए अहम है क्योंकि 12 दिनों के वार-पलटवार के बाद इस्राइल के साथ संघर्षविराम हुआ और अब खामनेई ने पहली सार्वजनिक टिप्पणी की है। गुरुवार को खामनेई का संदेश देश के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने आए खामनेई पहले से अधिक थके और शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर भी दिखे।

विज्ञापन


खामनेई की दो टूक- अमेरिका को इस लड़ाई से कोई फायदा नहीं हुआ
इस्राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर खामनेई ने कहा, अमेरिका ने युद्ध में केवल इसलिए हस्तक्षेप किया क्योंकि उसे लगा कि अगर हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो इस्राइल में यहूदी शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। खामनेई ने कहा कि अमेरिका को इस युद्ध से "कोई लाभ नहीं हुआ।

विज्ञापन

Khamenei on Israel Iran Tension first public statement of supreme leader victory over Israel hindi news Update
इस्राइल के साथ युद्धविराम के बाद खामनेई के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

अगर ईरान पर हमला हुआ तो दुश्मन को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
उन्होंने कहा, इस्लामी गणराज्य विजयी रहा। बदले में ईरान ने अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा। उन्होंने कथित तौर पर सोमवार को कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे- अल उदीद पर ईरानी मिसाइल हमले की तरफ संकेत दिया। हालांकि, ईरान के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। खामनेई ने चेतावनी दी और कहा, ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी दोहराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान इस क्षेत्र (पश्चिम एशिया) में अमेरिका के प्रमुख केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकता है। जब भी जरूरी होगा, ईरान कार्रवाई कर सकता है। चेतावनी भरे लहजे में ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा, अगर कोई आक्रमण होता है, तो दुश्मन को निश्चित रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

गौरतलब है कि 86 वर्षीय खामनेई बीते 13 जून को इस्राइल के साथ टकराव शुरू होने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए थे। इस्राइली सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों, प्रमुख सैन्य कमांडरों और वैज्ञानिकों को निशाना बनाया था। इसके बाद खामनेई गुप्त स्थान पर चले गए थे। सीजफायर होने के दो दिन बाद गुरुवार को देश की जनता को संबोधित करने सामने आए खामनेई भूरे रंग के साधारण परदों के सामने बैठकर संदेश दिया। उन्होंने 19 जून को भी ऐसा ही किया था।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel Conflict: 'ईरान पर इस्राइल का हमला 'अवैध आक्रमण' है', पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने की आलोचन

Khamenei on Israel Iran Tension first public statement of supreme leader victory over Israel hindi news Update
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्षविराम पर ट्रंप का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एजेंसी

बीते 22 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले के लिए बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया था। तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले ही दिन कहा कि ईरान ने कतर में उनके सैन्य अड्डे पर पलटवार करते हुए अपनी भड़ास निकाल ली है। अमेरिका ने ईरान के 14 में 13 मिसाइल नाकाम कर दिए।

ये भी पढ़ें- Trump: 'अगर ईरान ने फिर परमाणु कार्यक्रम शुरू किया तो हम फिर मारेंगे', राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का किया था एलान

बता दें कि 12 दिनों तक चले मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमलों और गोलाबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते 24 जून को कहा, इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इस्राइल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।' उन्होंने कहा था कि आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम की शुरुआत करेगा। इसके 12 घंटे बाद इस्राइल युद्ध विराम करेगा। 24 घंटे बाद 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगा, जिसे पूरी दुनिया सलाम करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक युद्ध विराम के दौरान, दूसरा पक्ष शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बर्ताव करेगा।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed