{"_id":"6730a9edd6b301360e03b88f","slug":"khalistani-terrorist-arshdeep-dalla-detained-in-canada-sources-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप डल्ला कनाडा में गिरफ्तार, हरदीप निज्जर का रहा सहयोगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप डल्ला कनाडा में गिरफ्तार, हरदीप निज्जर का रहा सहयोगी
Sun, 10 Nov 2024 06:11 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 10 Nov 2024 06:11 PM IST
सार
Canada: खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप दल्ला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दल्ला को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मिल्टन शहर में 27-28 अक्टूबर को गोलीबारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक अर्शदीप हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल्ल उर्फ अर्शदीप डल्ला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डल्ला को ओंटारियो प्रांत के मिल्टन शहर में 27-28 अक्तूबर को हुई गोलीबारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उसे जेल से रिहा किया गया है या वह अभी भी हिरासत में है। अर्शदीप को हरदीप सिंह निज्जर का सहयोगी माना जाता है, जिसे पिछले साल ब्रिटिश कोलांबिया में अज्ञात हमलावरों में मार गिराया था।
एचआरपीएस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कनाडा की हल्टन रीजनल पुलिस सर्विस (एचआरपीएस) ने पिछले मंगलवार को दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। इन दोनों पर हथियार से गोली चलाने का इरादा रखने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह बताया कि दोनों जमानत पर सुनवाई होने तक हिरासत में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन दो में से एक अर्शदीप डल्ला हो सकता है, जो खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। अर्शदीप आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के लिए आतंकी गतिविधियों का संचालन करता था, जिसे पिछले साल जून में मारा गया था।
अर्शदीप के खिलाफ भारत में कई मामलों की चल रही जांच
अर्शदीप डल्ला पर पंजाब में लक्षित हत्याओं, आतंकवाद के लिए पैसा जुटाने और उगाही करने के आरोप हैं। भारत सरकार ने जनवरी 2023 में उसे आतंकवादी घोषित किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) की एक अधिसूचना के मुताबिक, अर्शदीप भारत में नशीली दवाओं और हथियारों की भारी मात्रा में तस्करी करने में शामिल था। एनआईए अर्शदीप के खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच कर रही है। जिनमें लक्षित हत्याएं, आतंकवाद के लिए धन जुटाना, हत्या का प्रयास और पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। सरकार का मानना है कि डल्ला आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है, इसलिए उसे 1967 के गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया गया।
विज्ञापन
कनाडा और भारत के बीच इस मामले को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, क्योंकि दोनों देशों के बीच सभी कूटनीतिक चैनल बंद हैं। सुरक्षा एजेंसियों को गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली, जिसमें डल्ला शामिल था। इस बीच, पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला गिरोह के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये शूटर एक सिख कार्यकर्ता की हत्या में शामिल थे।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन