{"_id":"658b0de259b2c8d3af066a58","slug":"key-ttp-member-involved-in-rocket-attack-on-pak-army-camp-identified-terrorists-killed-in-punjab-shootout-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: मुठभेड़ में मारे गए पंजाब प्रांत के दोनों आतंकियों की हुई पहचान, आतंकवाद निरोधक विभाग ने कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: मुठभेड़ में मारे गए पंजाब प्रांत के दोनों आतंकियों की हुई पहचान, आतंकवाद निरोधक विभाग ने कही यह बात
Tue, 26 Dec 2023 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:03 PM IST
सार
पिछले सप्ताह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों की आखिरकार पहचान हो गई है। आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने कहा कि दोनों आतंकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े थे।
विज्ञापन
आतंकी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले सप्ताह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराए आतंकी की पहचान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक प्रमुख के रूप में हुई है। बता दें मारा गया आतंकी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सैन्य शिविर पर रॉकेट हमले में शामिल था। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। बीते शनिवार को पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग(सीटीडी) ने लाहौर से 200 किलोमीटर दूर चिनिओट इलाके में दो आंतकियों को मौत के घाट उतारा था।
आतंकी यूनुस को उतारा मौत के घाट- सीटीडी
रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों में से एक की पहचान गजनफर नदीम उर्फ खालिद हबीब के रूप में की गई है, जिस पर पाकिस्तान की सरकार ने 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा था। साथ ही मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख सदस्य यूनुस के रूप में की। आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद के कई मामलों में शामिल होने के चलते पुलिस को यूनुस की तलाश थी। पुलिस के मुताबिक वह शिकाई में पाकिस्तानी सेना शिविर पर हमले में भी शामिल था। सीटीडी के मुताबिक, इसके अलावा उस पर साम्प्रदायिक हत्याओं में शामिल होने का भी आरोप है।
आतंकी नदीम बम हमले का मास्टरमाइंड था- पुलिस
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि दूसरा आंतकी नदीम फैसलाबाद शहर में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस की इमारत पर बम हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही 10 लोग घायल हो गए थे। आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि नदीम पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक प्रमुख कमांडर था। साथ ही आरोप है कि शिया मुस्लिमों पर हमले सहित 11 अलग-अलग आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
विज्ञापन
बता दें पिछले सप्ताह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आंतकवाद निरोधक दस्ते और दो आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। सीटीडी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आंतकियों की आखिरकार पहचान हो गई है।