फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kerala nurse and her two children killed in UK husband held

Britain: ब्रिटेन में केरल की नर्स और दो बच्चों की हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Sat, 17 Dec 2022 03:51 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Dec 2022 03:51 AM IST
सार

स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला का नाम अंजू था जो केरल के कोट्टायम जिले की मूल निवासी थी।

विज्ञापन
Kerala nurse and her two children killed in UK husband held
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड से गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई, यहां के नॉर्थम्प्टन क्षेत्र में एक भारतीय मूल की महिला और उसके दो बच्चों की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है वहीं महिला और बच्चों पर चाकू से हमला किया गया। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि महिला का नाम अंजू था जो केरल के कोट्टायम जिले की मूल निवासी थी। वह लंदन से 110 किलोमीटर दूर केटरिंग में अपने घर पर चाकू के हमलों से जख्मी हो गई थी और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अंजू के छह साल के बेटे और चार साल की बेटी को भी इसी तरह की चोटें आई थीं, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय नॉर्थम्पटनशायर पुलिस अधीक्षक स्टीव फ्रीमैन के पुलिसिंग एरिया कमांडर ने कहा कि यह घटना कितनी परेशान करने वाली है, इसका वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं लेकिन मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास इस मामले पर काम करने वाले जासूसों की एक टीम है जो महिला और दो बच्चों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम मृतको को न्याय दिला कर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार को लगभग 11.15 बजे (भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे) पड़ोसियों ने मृतक के अपार्टमेंट से हंगामा सुना और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक स्टीव फ्रीमैन ने बताया कि पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति साजू (52) को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें कुछ मामूली चोटें भी आई हैं।


वहीं इस मामले पर अंजू के माता-पिता ने कहा कि कोट्टायम के वैकोम में घर वापस आने पर उन्हें अपने सहकर्मी के माध्यम से घटना के बारे में पता चला। अंजू के पिता पी अशोकन का कहना है कि हमें नहीं पता कि वास्तव में वहां क्या हुआ था। साजू गुस्सैल स्वभाव का था, लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने इतना भयानक अपराध कैसे किया। आगे उन्होंने कहा कि उनकी बेटी दो साल पहले यूके चली गई थी और एक साल पहले उसके पति और बच्चों के साथ आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed