फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kenya: The helplessness of widowed mother, stones boiled in the pot to entertain hungry children

केन्या: विधवा मां की मजबूरी, भूखे बच्चों को बहलाने के लिए बर्तन में उबाले पत्थर

Sat, 02 May 2020 04:36 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kenya: The helplessness of widowed mother, stones boiled in the pot to entertain hungry children
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस दुनियाभर के देशों में कहर बन कर गिरा है। इस महामारी से दुनिया भर में अब तक 2.39 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना काल के इस दौर में गरीबी और भुखमरी भी एक बड़ी चुनौती है, जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसा ही एक वाक्या केन्या में देखने को मिला, जहां आठ बच्चों की एक मां ने बर्तन में पत्थरों को उबाला। मां की तरफ से ऐसा इसलिए किया गया ताकी, वह बच्चों को यह विश्वास दिला सके कि खाना पक रहा है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकी बच्चे खाना बनने के इंतजार में सो जाएं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मोम्बासा में रहने वाली महिला पनिहा बहाती किसाव इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। वह अनपढ़ हैं और घर चलाने के लिए वह लोगों के कपड़े धोती हैं। वह दो कमरे के घर में रहती हैं। इस घर में न तो पानी की सुविधा है और नहीं बिजली की।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं, जिसके कारण अब उनका काम छिन गया है। जब गरीब महिला की परेशानी को पड़ोसी ने देखा, तो उन्होंने मीडिया को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही मदद के लिए उन्होंने महिला का एक बैंक अकाउंट भी खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस महिला के बारे में केन्या के लोगों को पता चला, तब कई लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों ने महिला के बैंक खाते और मोबाइल फोन के जरिए पैसा दान करना शुरू किया। 

किसावो एक विधवा है। उनके पति को साल भर पहले डाकुओं ने मार डाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed