फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Keir Starmer Wins Home Constituency On Course to Become Next UK PM news and updates

Keir Starmer: सुनक को पछाड़ कीर स्टार्मर संभालेंगे यूके की कमान; कहा- देश को 14 साल बाद अपना भविष्य वापस मिला

Fri, 05 Jul 2024 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

ब्रिटेन में आम चुनाव का नतीजा आ गया है। आम चुनाव के लिए चार जुलाई को मतदान हुआ था। मतदान के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था, जो सही साबित हुआ। 

विज्ञापन
Keir Starmer Wins Home Constituency On Course to Become Next UK PM news and updates
कीर स्टार्मर अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने शुक्रवार सुबह यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव में पार्टी की जीत के बाद एक जोरदार भाषण दिया। उन्होंने एलान किया की देश को 14 वर्षों के बाद अपना भविष्य वापस मिल गया है।

इससे पहले, सुबह-सुबह स्टार्मर ने अपनी पारंपरिक होलबोर्न सीट से और सेंट पैनक्रास सीट से जीत हासिल की। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी में न्याय मंत्री रहे एलेक्स चाक को हार का सामना करना पड़ा है। इसी जीत के साथ स्टार्मर प्रधानमंत्री की कुर्सी यानी भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जगह लेने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


हर व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प
होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से सुबह-सुबह 18,884 वोटों के साथ स्टार्मर ने जीत हासिल की है। उन्होंने जीतने के बाद निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि सुनक को पीछे छोड़ने को तैयार लेबर पार्टी?
एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं, सुनक के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी को करारी हार मिलने का अनुमान जताया गया था। बता दें कि एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को 410, कंजर्वेटिव पार्टी को 131, लिबरल डेमोक्रेट्स को 61, रिफॉर्म यूके पार्टी को 13, सिन-फिन पार्टी को 10 और अन्य को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

दिखावे की राजनीति को खत्म कर...
वहीं, एग्जिट पोल्स के बाद लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि 'लोकतंत्र का दिल मतदाताओं में धड़कता है। ब्रिटेन के लोग दिखावे की राजनीति को खत्म कर परिवर्तन के लिए तैयार हैं।'

मतदाताओं का किया धन्यवाद
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने शुक्रवार को मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया और कहा कि देश के लोग बदलाव के लिए और प्रदर्शन की राजनीति को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से फिर चुना जाना सौभाग्य की बात है। आपने हमारे लिए वोट किया। अब हमारा काम करने का समय है। 

उन्होंने कहा, 'मैं आपके लिए बोलूंगा, आपकी पीठ थपथपाऊंगा, हर एक दिन लड़ूंगा। लोग बदलाव के लिए और प्रदर्शन की राजनीति को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।'

लोग बदलाव के लिए तैयार
लेबर पार्टी के नेता ने कहा, 'लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। बदलाव यहीं से शुरू होता है क्योंकि यह आपका लोकतंत्र है, आपका समुदाय है, आपका भविष्य है। आपने वोट दिया है। अब आपके लिए काम करने का समय आ गया है।' उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन के लोकतंत्र का दिल वेस्टमिंस्टर या व्हाइटहॉल में नहीं, बल्कि टाउन हॉल, सामुदायिक केंद्रों और वोट रखने वाले लोगों के हाथों में धड़कता है। लेबर नेता ने कहा कि इस समुदाय में बदलाव उन लोगों के साथ शुरू होता है, जो जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक साथ आए हैं।

उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार को उन्हें जमीन हकीकत से जुड़े रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि होलबोर्न और सेंट पैनक्रास की सेवा के लिए फिर से चुना जाना एक बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा, 'यह मेरा घर है, जहां मेरे बच्चे बड़े हुए हैं, जहां मेरी पत्नी का जन्म हुआ था।'

उन्होंने 18,884 मतों के साथ जीत हासिल की। फलस्तीनी समर्थक कार्यकर्ता और स्वतंत्र एंड्रयू फेनस्टीन दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, स्टार्मर का बहुमत 2019 में 22,766 से घटकर 11,572 हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed