फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Keir Starmer holds 'productive' talks with Trump on UK-US trade deal

UK: ब्रिटिश PM स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति ने फोन पर की बात, व्यापार समझौते सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 19 Apr 2025 04:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Apr 2025 04:58 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते को लेकर उपयोगी बातचीत हुई। उन्होंने यूक्रेन, ईरान और यमन की स्थिति पर भी चर्चा की और संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
Keir Starmer holds 'productive' talks with Trump on UK-US trade deal
डोनाल्ड ट्रंप, कीर स्टार्मर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर जारी वार्ताओं पर उपयोगी चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुक्त व्यापार के पक्ष में हैं और राष्ट्रीय हित में यह सबसे जरूरी है। 

विज्ञापन


अमेरिका ने ब्रिटेन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाया है। कुछ सामान पर 10 फीसदी और कुछ पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इसमें कार, स्टील और एल्युमिनियम शामिल हैं। ब्रिटेन ने जवाबी टैरिफ हीं लगाया है। वह चाहते हैं कि बातचीत से इसका समाधान निकले। दोनों नेताओं के बीच फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान की स्थिति और यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमलों को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कहा कि वे भविष्य में आपस में संपर्क में रहेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: वेटिकन पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पोप फ्रांसिस से हो सकती है मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने दूसरी बार राजकीय दौरे पर आमंत्रित किया है और यह दौरा सिंतबर में हो सकता है। हालांकि, बकिंघम पैलेस ने अभी इसकी तारीख की पुष्टि नहीं की है।  


डाउनिंग स्ट्रीट ने फोन पर बातचीत को लेकर क्या कहा
डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने आज दोपहर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की। प्रवक्ता ने कहा, दोनों नेताओं ने बातचीत की शुरुआत व्यापार पर चर्चा से की। उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता को सकारात्मक बताया। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि वह मुक्त खुला व्यापार चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, दोनों नेताओं ने यूक्रेन, ईरान की स्थिति और यमन में हूतियों के खिलाफ की गई हालिया कार्रवाई पर भी चर्चा की। वे संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए। 

ये भी पढ़ें: US: ACLU की अपील पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, वेनेज़ुएला के लोगों के निर्वासन पर अस्थायी रूप से लगाई रोक
 
अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगी ब्रिटेन की वित्त मंत्री
ब्रिटेन ने यूरोपीय यूनियन (ईयू) की तरह जवाबी शुल्क लगाने से परहेज किया है और उम्मीद जताई है कि अमेरिका के साथ बातचीत से दोनों पक्षों के लिए लाभकारी समझौता होगा। इस बीच, ब्रिटेन की वित्त मंत्री (चांसलर) रेचल रीव्स अगले हफ्ते अमेरिका जा रही हैं, जहा वह जी20 और जी7 देशों के वित्त मंत्रियों से मिलेंगी और आईएमएफ की सालाना बैठक में भाग लेंगी। इस दौरान वह अमेरिका के नए ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट से पहली बार मिलेंगी और ब्रिटेन-अमेरिका व्यापार समझौता इस बैठक का मुख्य मुद्दा होगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed