फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China

China: जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत-पाकिस्तान को लेकर आया चीन का पहला बयान, जानें क्या कहा...

Thu, 27 Oct 2022 04:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Oct 2022 04:51 PM IST
सार

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कश्मीर का सवाल उठाया। जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर चीन की स्थिति 'निरंतर और स्पष्ट' है। 

विज्ञापन
Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग - फोटो : fmprc.gov.cn

विस्तार

कश्मीर मुद्दे को लेकर चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को इसे बातचीत और विचार-विमर्श के जरिए सुलझाना चाहिए और 'एकतरफा कार्रवाई' से बचना चाहिए, जो कि स्थिति को और जटिल बना सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कश्मीर का सवाल उठाया। जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर चीन की स्थिति 'निरंतर और स्पष्ट' है। 

विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए विवाद : चीन

Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China
India Pakistan Border
माओ निंग ने कहा, यह भारत और पाकिस्तान के बीच के इतिहास से बचा हुआ मुद्दा है और इसे संयुक्त राष्ट्र के चार्टर, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौते के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। 

 

एकतरफा कार्रवाई से बचें दोनों पक्ष : चीनी विदेश मंत्रालय

Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China
china - फोटो : iStock

प्रवक्ता ने आगे कहा, दोनों पक्षों को एकतरफा कार्रवाई से बचना चाहिए, जो स्थिति को और जटिल बना सकती है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षों को विवाद को सुलझाने और क्षेत्र में शांति-स्थिरता बनाए रखने के लिए बातचीत और संवाद में शामिल होना चाहिए। 


 
विज्ञापन

तीसरे देश को आंतरिक मामले में टिप्पणी का अधिकार नहीं : विदेश मंत्रालय

Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China
MEA India

भारत ने पहले कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को यह कहते हुए खारिज किया था कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामले पूरी तरह से उसके आंतरिक मामले हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस साल मार्च में कहा था, चीन समेत अन्य देशों के पास टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें ध्यान देना चाहिए कि भारत अपने आंतरिक मुद्दों के सार्वजनिक निर्णय से परहेज करता है। 


 

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद खत्म हुए द्विपक्षीय संबंध

Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China
भारत-पाकिस्तान व्यापार - फोटो : Pakistan Tribune

कश्मीर मुद्दे और सीमापार आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। भारत ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद - 370 को निरस्त कर दिया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध खत्म हो गए।  


 

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंधों में जमी बर्फ

Kashmir issue should be resolved by India Pakistan through dialogue consultations China
पाकिस्तान में भारत के तत्कालीन राजदूत अजय बिसारिया - फोटो : सोशल मीडिया

अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ राजनीयिक संबंधों को डाउनग्रेड कर दिया और भारतीय दूत को निष्कासित कर दिया। तबसे पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापार संबंधों की बर्फ काफी हद तक जमी हुई है। 


 

आतंक मुक्त वातावरण में सामान्य संबंध चाहता है भारत

भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग था, है और आगे भी रहेगा। भारत ने कहा कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed