फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kansas sheriff deputy shot dead after responding to fireworks complaint

Kansas: कन्सास में आतिशबाजी की शिकायत पर पहुंचे शेरिफ की गोली मारकर हत्या, घायल डिप्टी ने संदिग्ध को भी मारा

Sun, 29 Jun 2025 02:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलिप्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलिप्सबर्ग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 02:22 AM IST
सार

कन्सास के फिलिप्सबर्ग शहर में आतिशबाजी की शिकायत पर एक घर में पहुंचे शेरिफ डिप्टी को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। हालांकि इस दौरान घायल डिप्टी ने जवाबी फायरिंग में उस व्यक्ति को भी मार डाला। बाद में डिप्टी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Kansas sheriff deputy shot dead after responding to fireworks complaint
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्सास में आतिशबाजी की शिकायत पर पहुंचे शेरिफ डिप्टी की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, गोली लगने से घायल डिप्टी ने जवाबी फायरिंग में संदिग्ध को भी मार डाला। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

विज्ञापन


फिलिप्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि 30 वर्षीय डिप्टी ब्रैंडन गेडे को शुक्रवार शाम को गोली लगी थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, घटना फिलिप्सबर्ग शहर में हुई, जो नेब्रास्का राज्य की सीमा के पास है और यहां लगभग 2,000 लोग रहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran: इस्राइली हमलों में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडरों और वैज्ञानिकों को दी गई अंतिम विदाई, तेहरान में जनसैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध आतिशबाजी की शिकायत पर एक घर में पहुंचे थे शेरिफ गेडे
गोलीबारी की जांच कर रहे सेडगविक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि डिप्टी गेडे शहर में एक घर में अवैध और गैर-उपभोक्ता-ग्रेड आतिशबाजी की शिकायत पर वहां पहुंचे थे। वहां उन्हें 27 वर्षीय कोल्टन ग्रिफिथ मिला, जो उसी घर में रहता था और उसे आतिशबाजी के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। 

ये भी पढ़ें: SHAKTI-VIII: भारत-फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारतीय सेना ने दिखाई जबरदस्त रणनीतिक कुशलता और तालमेल

गिरफ्तार करने के दौरान पिस्टल निकालकर मारी गोली
शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जब डिप्टी गेडे ने ग्रिफिथ को गिरफ्तार करने के लिए हथकड़ी लगाने की कोशिश की, तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान ग्रिफिथ ने छुपाई हुई एक पिस्टल निकालकर शेरिफ गेडे को गोली मार दी। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, गोली गलने के बाद भी गेडे ने जवाबी फायरिंग की और ग्रिफिथ पर कई बार गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में ग्रिफिथ की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed