SHAKTI-VIII: भारत-फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारतीय सेना ने दिखाई जबरदस्त रणनीतिक कुशलता और तालमेल
भारत और फ्रांस सेनाओं के बीच आयोजित होने वाला शक्ति-VIII सिर्फ एक सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की गहराई और भरोसे का प्रतीक बन चुका है। यह अभ्यास भविष्य के लिए सेनाओं को न सिर्फ तैयार कर रहा है, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
🇮🇳🤝🇫🇷 #SHAKTI2025
— French Embassy in India 🇫🇷🇪🇺 (@FranceinIndia) June 26, 2025
After crossing a water obstacle, Indian soldiers and Legionnaires launched an assault on the town of Canet (Hérault) to liberate it.
A joint operation showcasing the strength of Franco-Indian cooperation on the ground.
Next objective: Lodève. https://t.co/ZzjUT9scUN
ये सैन्य युद्ध अभ्यास शहरी और अर्ध-विकसित इलाकों में किया गया। इस दौरान दोनों सेनाओं ने शहरी युद्ध, बाधा पार करने, संयुक्त गश्त और सैनिकों की तैनाती जैसे कई मिशन-विशेष अभ्यास किए। ये सभी अभ्यास वास्तविक युद्ध स्थितियों के अनुरूप किए गए, जिससे सैनिकों की रणनीतिक लचीलापन और फुर्ती में सुधार हुआ।
इस कड़ी में विशेषज्ञ टीमों ने रेडियो सिग्नल पकड़ने, उन्हें जाम करने, स्पेक्ट्रम नियंत्रण और ड्रोन निष्क्रिय करने जैसे आधुनिक तकनीकों का अभ्यास किया। इससे दोनों सेनाओं की आधुनिक युद्धक्षेत्र में काम करने की क्षमता को मजबूती मिली।
इस अभ्यास का विशेष आकर्षण रहा चार दिन यानी 96 घंटे तक चलने वाला हाई-इंटेंसिटी फील्ड ऑपरेशन। इसमें दोनों देशों की सेनाओं ने एक साथ मिलकर बहु-आयामी युद्ध परिदृश्य को अंजाम दिया। इस दौरान सैनिकों की सहनशक्ति, फैसले लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल की परीक्षा ली गई।
भारत के फ्रांस और मोनाको में राजदूत संजीव सिंगला ने कैंप का दौरा कर भारतीय सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों की प्रोफेशनलिज़्म की सराहना की और भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग में उनके योगदान को अहम बताया। उनके दौरे ने सैनिकों का मनोबल और बढ़ाया।
🇮🇳🇫🇷 L’Ambassadeur de l’Inde en France & Monaco, M. Sanjeev Singla, a rendu visite au contingent indien à Lodève dans le cadre de l’exercice #SHAKTI2025.
— India in France (@IndiaembFrance) June 26, 2025
Il a échangé avec les soldats, salué leur professionnalisme et leur dévouement, et souligné leur rôle dans le renforcement des… pic.twitter.com/ccxIMrWJcI
शक्ति-VIII अभ्यास से यह साबित हो गया है कि भारत और फ्रांस की सेनाएं एक-दूसरे से बेहतर तरीके से समन्वय कर सकती हैं। इस अभ्यास ने रणनीतिक विश्वास, तकनीकी समझ और संयुक्त अभियान क्षमता को नई ऊंचाई दी है। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।