फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris takes lead over Donald Trump in US presidential elections possibility of Democratic sweep

US President Elections: कमला हैरिस ने ट्रंप पर बनाई बढ़त, लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावना

Thu, 15 Aug 2024 04:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 04:45 AM IST
सार

गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, राष्ट्रपति पद के चुनावों में उपराष्ट्रपति हैरिस की डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त ने नीली लहर की बढ़ती संभावना में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जो असंभव सा लग रहा था, अब हैरिस की लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभवाना बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Kamala Harris takes lead over Donald Trump in US presidential elections possibility of Democratic sweep
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में होने वाला राष्ट्रपति पद का चुनाव रोचक होता जा रहा है। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बना ली है। हैरिस की लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभावना जताई जा रही हैं। हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता और ट्रंप पर बढ़त बनाने का मुख्य कारण तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों के मतदाता उनसे दूर हो होना माना जा रहा है। 

विज्ञापन


गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, राष्ट्रपति पद के चुनावों में उपराष्ट्रपति हैरिस की डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त ने नीली लहर की बढ़ती संभावना में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जो असंभव सा लग रहा था, अब हैरिस की लोकप्रियता बढ़ने से डेमोक्रेटिक स्वीप की संभवाना बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि में, हैरिस की राष्ट्रीय मतदान संख्या में लगभग तीन फीसदी अंक सुधार हुआ है। हैरिस ने पेंसिल्वेनिया जैसे प्रमुख युद्ध मैदानों में भी सुधार किया है, जहां ट्रंप वर्तमान में हैरिस से मात्र 0.2 फीसदी अंक की मामूली बढ़त रखते हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट जीतने की जरूरत है। 


हैरिस की बढ़त में योगदान देने वालों में से एक तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों के समर्थन में भारी गिरावट है। गोल्डमैन विश्लेषकों ने लिखा, हालांकि तीसरे पक्ष के उम्मीदवार साल की शुरुआत में राष्ट्रपति जो बाइडन से थोड़ा अधिक समर्थन प्राप्त कर रहे थे, लेकिन तीसरे पक्ष का समर्थन कम से कम पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से मिलता दिख रहा है।

बेरोजगारी दर लगातार तीसरे महीने बढ़ने और 4.3 फीसदी तक पहुंचने के बावजूद, एक हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि 42 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि हैरिस अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में ट्रंप से बेहतर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed