फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris calls Donald Trump threat to democracy and fundamental freedoms

US: 'ट्रंप लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा', पूर्व राष्ट्रपति पर कमला हैरिस का हमला

Tue, 19 Mar 2024 08:23 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 08:23 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा हैं। साथ ही रो बनाम वेड को बहाल करने, मतदान के अधिकारों की रक्षा करने और बंदूक हिंसा के मुद्दों को हल करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Kamala Harris calls Donald Trump threat to democracy and fundamental freedoms
कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होना है। इस चुनावी दौड़ में राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टक्कर होती दिख रही है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब ट्रंप पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए 'खतरा' बताया और रो बनाम वेड को बहाल करने, मतदान के अधिकारों की रक्षा करने और बंदूक हिंसा के मुद्दों को हल करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


ट्रंप हमारे लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरिस ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और मैं फिर से रो को बहाल करेंगे, मतदान अधिकारों की रक्षा करेंगे और अंत में बंदूक हिंसा मुद्दे पर बात करेंगे। इस पर आखिर विरोध क्यों हो रहा है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।'
विज्ञापन


छह जनवरी की घटना फिर दोहराना चाहते हैं ट्रंप
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अभियान प्रवक्ता जेम्स सिंगर ने कहा था कि ट्रंप छह जनवरी की घटना फिर दोहराना चाहते हैं। क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था, 'अगर अब मैं चुना नहीं जाता हूं तो यहां खून-खराबा होगा। कम से कम यह होगा ही। खून-खराबा देश के लिए होने जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है छह जनवरी की घटना?
साल 2021 में जब डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार गए थे, तब लोगों की भीड़ छह जनवरी 2021 में कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद परिसर) में जबरन घुस आई थी। इस पूरी घटना में कम से कम 100 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। साथ ही दंगे के दौरान और दंगे के बाद कम से कम नौ लोगों की मौत हुई थी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed