फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kailash Satyarthi said every child in India will be educated and safe by 2047

अमेरिका: कैलाश सत्यार्थी बोले- भारत में 2047 तक हर बच्चा शिक्षित और सुरक्षित होगा

Wed, 04 May 2022 01:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 May 2022 01:26 AM IST
सार

कैलाश सत्यार्थी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत अपना लक्ष्य पूरा करने में सक्षम होगा और 2047 तक का इंतजार नहीं करेगा। हम समय से पहले इसे हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन
Kailash Satyarthi said every child in India will be educated and safe by 2047
कैलाश सत्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि भारत ने बीते कुछ वर्षों में बाल श्रम की समस्या से निपटने के लिए काफी सराहनीय कदम उठाए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक देश का हरेक बच्चा सुरक्षित और शिक्षित होगा। भारत 2047 में स्वतंत्रा की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा।

विज्ञापन


सत्यार्थी ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत में बाल श्रम को खत्म करने के लिए सामाजिक व राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। इसके लिए सरकार को समाज व निजी क्षेत्र के समर्थन की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत में हरेक बच्चे को स्वतंत्रता, सुरक्षा, शिक्षा और सभी तरह के मौके मिलने चाहिए। मुझे यकीन है कि यह (2047 से पहले) होगा। सत्यार्थी, शांति कार्यक्रमों में भाग लेने और बाइडन प्रशासन के सदस्यों, थिंक टैंक सदस्यों व सांसदों से मिलने अमेरिका आए हैं। उन्होंने कहा, जब मैं समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में बात करता हूं तो मेरा दृष्टिकोण महात्मा गांधी से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पहले पूरा करेंगे लक्ष्य
कैलाश सत्यार्थी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत अपना लक्ष्य पूरा करने में सक्षम होगा और 2047 तक का इंतजार नहीं करेगा। हम समय से पहले इसे हासिल कर लेंगे।


उन्होंने कहा, जिस दिन यूपी या बिहार अथवा दक्षिण में एक सुदूर गांव के सबसे निचले सामाजिक एवं आर्थिक तबके की लड़की स्कूल जाने के लिए स्वतंत्र होगी और उसे अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा, तब भारत सही मायने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed