फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Julian Assange made public American documents related to Iraq and Afghanistan war

कौन हैं विकिलीक्स के संस्थापक असांजे, युद्ध से जुड़े अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक कर लाए थे भूचाल

Fri, 12 Apr 2019 12:31 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 12 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Julian Assange made public American documents related to Iraq and Afghanistan war
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अपने गोपनीय खुलासों से पूरी दुनिया में खलबली मचाने वाले विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म 3 जुलाई 1971 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। विकिलीक्स की स्थापना करने से पहले वह कंप्यूटर प्रोग्रामर और हैकर थे। 

विज्ञापन


असांजे ने ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिर्वसिटी और मेलबर्न यूनिर्वसिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही वह हैकिंग की दुनिया में कदम रख चुके थे। इसके बाद 2006 में उन्होंने विकिलीक्स नाम एक वेबसाइट की स्थापना की। जिस पर उन्होंने कई खुफिया दस्तावेजों को छापा। ये ऐसे दस्तावेज थे, जिन्हें सरकार और सेना नागरिकों से छुपाकर रखती थी। 
विज्ञापन


जुलाई, 2012 में असांजे ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दुनिया में भूचाल ला दिया। इन दस्तावेजों में दावा किया गया कि अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद में जितने भी हवाई हमले किए, वे पूरी तरह से सुनियोजित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में अमेरिकी सेना के कई दावों की पोल खोली गई थी। असांजे को ये सभी दस्तावेज चेल्सिया मेनिंग ने उपलब्ध कराए थे, जो खुद कभी अमेरिकी सेना में तैनात थीं। चेल्सिया को बाद में अमेरिका ने गिरफ्तार कर देशद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया।

स्वीडन की महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

असांजे के ऊपर स्वीडन की दो महिलाओं ने दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप लगाए, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। स्वीडन ने विकिलीक्स के संस्थापक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। प्रत्यर्पण के डर से असांजे ने ब्रिटेन के इक्वाडोर में शरण ली। उनके ऊपर 2016 में यह भी आरोप लगा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकर्स की मदद से हिलेरी क्लिंटन और डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटरों से दस्तावेज चोरी किए। 

असांजे को सबसे बड़ा डर इस बात का है कि कहीं स्वीडन उन्हें अमेरिका को न सौंप दें। अमेरिका में गोपनीय सैन्य और कूटनीतिक दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के अपराध में उन्हें 35 साल तक की सजा हो सकती है।

मुश्किलों के बीच विकिलीक्स ने जारी रखा काम 

असांजे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद भी उनकी वेबसाइट विकिलीक्स ने गोपनीय जानकारी को प्रकाशित करना जारी रखा। असांजे को उनकी निडरता और काम के लिए टाइम मैगजीन ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से भी नवाजा था। यही नहीं, विकिलीक्स को बढ़िया काम के लिए ‘इकोनॉमिस्ट फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन अवार्ड’ और ‘सेम एडम्स अवार्ड’ से भी नवाजा जा चुका है। 
 

 घटनाक्रम-

 

  • 2006 में असांजे ने विकिलीक्स की शुरुआत की।
  • 2010 में स्वीडन की दो महिलाओं ने असांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
  • 2010 में असांजे ने युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को जारी किया।
  • 2012 में असांजे ने लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली।
  • 2017 में स्वीडन ने असांजे के खिलाफ दुष्कर्म से जुड़े अपराध को हटा लिया।
  • 2017 में आरोप हटने के बाद इक्वाडोर ने असांजे को अपनी नागरिकता दी।
  • 2019 में लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से असांजे को गिरफ्तार किया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed