फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   John Kirby said China has a high-altitude balloon program for intelligence collection that is connected to PLA

US: व्हाइट हाउस ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- खुफिया जानकारी जुटाने के लिए भेजा था उच्च ऊंचाई वाला गुब्बारा

Tue, 14 Feb 2023 01:27 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Feb 2023 01:27 AM IST
सार

जॉन किर्बी ने कहा कि चीन के पास खुफिया जानकारी जुटाने के लिए एक उच्च ऊंचाई वाला गुब्बारा कार्यक्रम है जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़ा हुआ है। यह पिछले ट्रंप प्रशासन के दौरान भी काम कर रहा था, लेकिन उन्होंने इसका पता नहीं लगाया। 

विज्ञापन
John Kirby said China has a high-altitude balloon program for intelligence collection that is connected to PLA
यूएस एनएससी प्रवक्ता जॉन किर्बी। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को गिराये जाने के बाद आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने सिलसिला चल पड़ा। अमेरिकी सेना ने कुल मिलाकर इस तरह के चार मामलों को ट्रैक किया और उन्हें मार गिराया। अधिकारियों का कहना है कि आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने का इस महीने चार मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। जॉन किर्बी ने सोमवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि चीनी जासूसी गुब्बारा खुफिया जानकारी से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


चीन ने खुफिया जानकारी जुटाने के लिए भेजा था गुब्बारा: किर्बी
जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चीन के पास खुफिया जानकारी जुटाने के लिए एक उच्च ऊंचाई वाला गुब्बारा कार्यक्रम है जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़ा हुआ है। एनएससी के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने जासूसी गुब्बारे को खोजने का श्रेय लेते हुए कहा कि यह पिछले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान भी काम कर रहा था, लेकिन उन्होंने इसका पता नहीं लगाया। हमने इसका पता लगाया और इसे ट्रैक किया।
विज्ञापन


चीनी जासूसी गुब्बारे ने हमारे निकटतम सहयोगियों और साझेदारों को भी निशाना बनाया
किर्बी ने कहा कि हम जानते हैं कि ये पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) समर्थित निगरानी गुब्बारे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी जासूसी गुब्बारे कार्यक्रम ने हमारे कुछ निकटतम सहयोगियों और साझेदारों सहित दर्जनों देशों को लक्ष्य बनाया था। हमने आकलन किया कि इस समय इन गुब्बारों ने पीआरसी के अन्य खुफिया प्लेटफार्मों को सीमित जानकारी प्रदान किया है, लेकिन भविष्य में और अधिक मूल्यवान हो सकते हैं। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि अमेरिका अभी तक यह नहीं जानता है कि हाल ही में मार गिराए गए अज्ञात वस्तुओं का मालिक कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नई वस्तुएं चीनी जासूसी गुब्बारे से बहुत छोटी थीं : किर्बी
चार फरवरी को दक्षिण कैरोलिना के तट पर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका ने तीन और अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं को मार गिराया है। जिसमें से दो अमेरिकी हवाई क्षेत्र में और एक कनाडाई हवाई क्षेत्र में गिराया गया। किर्बी ने कहा कि तीन नई वस्तुएं चीनी जासूसी गुब्बारे से बहुत छोटी थीं और अमेरिका अभी इस बारे में सुनिश्चित नहीं कर पाया है कि वे क्या हो सकते हैं।

किर्बी ने चीनी जासूस गुब्बारे के बारे में कहा कि हमारे दिमाग में कोई सवाल नहीं है कि उस प्रणाली को निगरानी के लिए डिजाइन किया गया था या यह एक खुफिया संपत्ति थी। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में जानते हैं कि वह चीज क्या थी। इन तीनों में संचालन शक्ति नहीं थी, वे पैंतरेबाजी नहीं कर रहे थे, वे मूल रूप से हवा से संचालित हो रहे थे। हम निश्चित रूप से नहीं जानते कि उनके पास निगरानी का पहलू था या नहीं लेकिन हम इसे पूरी तरह खारिज नहीं कर सकते।

किर्बी ने कहा कि अबतक मार गिराए गए सभी चार वस्तुओं पर नजर रखने में अमेरिका को स्पष्ट तौर पर कठिनाई हुई। इसका कारण यह था कि राडार का आमतौर पर उपयोग कैसे किया जाता है, इसकी प्रकृति का पता नहीं था। हालांकि, देश नई एकत्रित खुफिया जानकारी के आधार पर अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। किर्बी ने कहा कि एक छोटे रडार क्रॉस सेक्शन के साथ उच्च ऊंचाई पर धीमी गति से चलने वाली वस्तुओं का रडार पर पता लगाना मुश्किल होता है। यहां तक कि चीनी जासूसी गुब्बारे जितनी बड़ी वस्तुओं का भी कई बार रडार पर पता नहीं चल पाता है।


चीन के आरोप को किया खारिज
किर्बी ने प्रेस वार्ता के दौरान बीजिंग के इस आरोप को भी जोरदार तरीके से खारिज कर दिया कि अमेरिका ने चीन के ऊपर 10 से अधिक ऊंचाई वाले गुब्बारे उड़ाए थे। उन्होंने कहा कि हम चीन के ऊपर निगरानी गुब्बारे नहीं उड़ा रहे हैं। मुझे किसी अन्य वस्तुओं के बारे में पता नहीं है, जो चीनी हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed