फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden sworn in on 20 January, but Donald Trump was in the mood to continue the legal battle

20 जनवरी को जो बाइडन की शपथ तय लेकिन कानूनी लड़ाई जारी रखने के मूड में डोनाल्ड ट्रंप

Thu, 17 Dec 2020 01:59 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस,
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 17 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden sworn in on 20 January, but Donald Trump was in the mood to continue the legal battle
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

अमेरिका में इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा जो बाइडन को देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में बहुमत दिया जा चुका है। लेकिन इसके एक दिन बाद व्हाइट हाउस की शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 3 नवंबर को हुए आम चुनाव से संबंधित मुकदमेबाजी में अब भी शामिल हैं। जबकि बाइडन का 20 जनवरी को शपथ लेना तय हो चुका है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की शीर्ष प्रेस सचिव कैली मैक्केनी ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति अभी भी कानूनी लड़ाई जारी रखने के मूड में हैं। एक दिन हुआ इलेक्टोरल कॉलेज का मतदान सांविधानिक प्रक्रिया का एक कदम था। मैक्केनी ने यह बयान उस वक्त दिया जब उनसे पूछा गया कि इलेक्टोरल कॉलेज के मतदान के बाद बाइडन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करने के लिए रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के पास कोई योजना है अथवा नहीं।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप अभी भी 3 नवंबर को हुए आम चुनाव के दौरान व्यापक स्तर पर धोखाधड़ी के निराधार दावे कर रहे हैं। मैक्केनी ने कहा, मुझे लगता है कि न्यायिक प्रणाली के माध्यम से कानूनी मुकदमे करना किसी भी तरह से लोकतंत्र पर हमला नहीं है। ऐसे में ट्रंप की कार्रवाई को गलत नहीं ठहराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed