फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden says Kamala Harris could be president of the United States amid calls to drop out news in hindi

US: 'कमला हैरिस हो सकती हैं अमेरिका की राष्ट्रपति!' बाइडन ने सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं को दी हवा

Wed, 17 Jul 2024 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 17 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

माना जाता है कि अगर बाइडन इस्तीफा देने का फैसला करते हैं, तो हैरिस ही उनकी जगह लेने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में होंगी। हालांकि, बाइडन ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वह चुनाव से बाहर होने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Joe Biden says Kamala Harris could be president of the United States amid calls to drop out news in hindi
जो बाइडन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव का समय करीब आ रहा है, दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमों डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। एक तरफ रिपब्लिकन ने अपने उम्मीदवार के रूप में डोनाल्ड ट्रंप को मैदान में उतारा है। वहीं डेमोक्रेट्स ने आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल जो बाइडन और कमला हैरिस के नाम को लेकर संदेह बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट में सामने आया है कि पार्टी के भीतर बाइडन को हटाने की मांग चल रही है। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद कुछ ऐसा कह दिया कि सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। 

विज्ञापन


चुनाव की दौड़ से हटाने की मांग
बाइडन ने एनएएसीपी के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्हें चुनाव की दौड़ से हटाने को लेकर लगातार मांग चल रही है। 
विज्ञापन


81 साल के डेमोक्रेट्स नेता ने मजे लेते हुए कहा, 'वह न केवल एक अच्छी उपराष्ट्रपति ही हैं,  बल्कि अमेरिका की राष्ट्रपति भी हो सकती हैं।'

क्या कहते हैं जानकार?

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अगर बाइडन हट जाते हैं, तो हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए सबसे स्पष्ट उम्मीदवार होंगी। हालांकि, बाइडन प्रशासन में अपनी भूमिका नहीं बना पाने के लिए अक्सर उनकी आलोचना की जाती रही है। माना जाता है कि अगर बाइडन इस्तीफा देने का फैसला करते हैं, तो हैरिस ही उनकी जगह लेने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में होंगी। हालांकि, बाइडन ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वह चुनाव से बाहर होने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से ही बना ली 100 दिनों की कार्य योजना
यहां तक कि राष्ट्रपति बाइडन ने लोगों से कहा कि उन्होंने पहले से ही दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों की योजना बना ली है। उनमें से एक यह है कि वे मतदान-अधिकार कानून पर हस्ताक्षर करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।

डोनाल्ड ट्रंप पर जो बाइडन का हमला
इस बीच, जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर हमला किया। नेवादा में एक सभा के दौरान डेमोक्रेट नेता ने कहा, हमारी राजनीति हिंसा से जुड़ी है, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें सच बोलना बंद कर देना चाहिए। आप कौन हैं, आपने क्या किया है, आप क्या करेंगे, यह सब जायज सवाल हैं। 

बाइडन ने 33वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन के एक कथन का जिक्र कर कहा, 'ट्रूनैन ने कहा था कि मैंने कभी किसी को नरक नहीं दिया। मैंने सिर्फ सच बताया और उन्हें लगा कि यह नरक है।' बकौल बाइडन, इस कथन में वो सच्चाई छिपी है जिससे साफ पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति काल अश्वेत अमेरिकियों के लिए नरक क्यों था।


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, 'इस देश में किसी भी अन्य कारण की तुलना में ज्यादा बच्चे गोली लगने से मरते हैं, जो चौंकाने वाला है। यह परेशान करने वाला है और अगर हम इसके बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं लेते तो यह सरासर कायरता होगी। अगर आप अमेरिका में हिंसा के खिलाफ खड़े होना चाहते हैं, तो अमेरिका की सड़कों से युद्ध वाले इन हथियारों को हटाने में मेरा साथ दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed