फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden’s words chosen by an Indian speechwriter Meet Vinay Reddy Telangana

जानिए उस शख्स के बारे में जिसने लिखा राष्ट्रपति बाइडन का भाषण, क्या है उनका भारत से रिश्ता

Thu, 21 Jan 2021 11:31 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden’s words chosen by an Indian speechwriter  Meet Vinay Reddy Telangana
बाइडन के भाषण लिखने वाले विनय रेड्डी - फोटो : twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को शपथ लेने के बाद देश को पहली बार संबोधित किया। बाइडन के इस भाषण पर दुनिया भर की नजरें टिकीं थी। वहीं दूसरी ओर भारत के लिए यह पल बेहद ही खास था। भारत के लिए गर्व करने वाली बात यह है कि बाइडन के इस भाषण को एक भारतीय ने तैयार किया था। आइए बताते हैं कि कौन बाइडन का भाषण लिखने वाले भारतीय विनय रेड्डी...

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने शपथ लेने के पहले ही अपने प्रशासन में 20 अमेरिकी भारतीयों को स्थान दिया और वह सुर्खियों में हैं।  बाइडन का भाषण लिखने वाले मूलरूप से भारत के तेलंगाना से हैं। करीमनगर जिले का पोथीरेड्डीपेट उनका पुस्तैनी गांव है। विनय रेड्डी की परवरिश अमेरिका के ओहायो में हुई। रेड्डी ने मियामी विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की। वर्ष 2013-17 में जब बाइडन अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे, उस दौरान रेड्डी ही उनके भाषण लिखा करते थे। रेड्डी ऐसे पहले भारतीय अमेरिकी हैं जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के भाषण लेखक के तौर पर नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन का प्रचार भाषण भी लिखा 
इससे पहले, विनय रेड्डी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जो बाइडन और कमला हैरिस के चुनाव प्रचार के लिए भाषण लिख चुके हैं। विनय रेड्डी की खास बात यह भी है कि जब बराक ओबामा के कार्यकाल में जो बाइडन उप राष्ट्रपति थे, तब वह उनके चीफ स्पीचराइटर भी थे। अब रेड्डी बाइडन का भाषण लिखने वाली टीम के डायरेक्टर हैं।

रेड्डी के पिता 1970 में गए थे अमेरिका

विनय रेड्डी के पिता का नाम नारायण रेड्डी है। उन्होंने शुरुआती शिक्षा पोथीरेड्डीपेट गांव में ही ग्रहण की। इसके बाद हैदराबाद से एमबीबीएस की पढ़ाई की। वर्ष 1970 में वह अमेरिका चले गए थे। विनय का जन्म अमेरिका में ही हुआ। उनका परिवार का नाता अपने गांव से हमेशा जुड़ा रहा है। गांव में परिवार की अब भी तीन एकड़ भूमि और एक घर है। नारायण रेड्डी और उनकी पत्नी विजया रेड्डी अब भी गांव आते जाते हैं। वह आखिरी बार फरवरी, 2020 में आए थे।

जानें किसने दिया सबसे छोटा और लंबा भाषण
हाइट हाउस में स्पीच राइटर डिपार्टमेंट का खास महत्व है। उसके पास राष्ट्रपति का भाषण लिखने और उसके बारे में रिसर्च करने की जिम्मेदारी होती है। बाइडन के भाषण की एक बार माइक डॉनिलन जांच करेंगे। बायोग्राफर जॉन मीचम के साथ ही डॉनिलन लंबे समय तक बाइडन के सलाहकार रहे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति के भाषण लिखने की परंपरा जॉर्ज वाशिंगटन के समय से चली आ रही है। वाशिंगटन ने 30 अप्रैल, 1789 को अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे। वाशिंगटन ने अपने पहले भाषण में नई और मुक्त सरकार के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने दूसरे भाषण में 135 शब्दों की सबसे छोटी स्पीच दी थी। 1841 में विलियम हैनरी ने सबसे लंबी स्पीच दी थी। हैरिसन का भाषण 8455 शब्दों का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed