फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden pardons Fauci, Milley in effort to guard against potential retribution by Trump

US: जो बाइडन ने आखिरी दिन किया असीमित शक्तियों का इस्तेमाल; इन दो चर्चित चेहरों को दिया क्षमादान, जानें मामला

Mon, 20 Jan 2025 06:52 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 20 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

अमेरिका में कुछ घंटों बाद सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही निर्वतमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन अपनी असीमित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कुछ लोगों को डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संभावित बदले की कार्रवाई से सुरक्षित कर दिया है।

विज्ञापन
Joe Biden pardons Fauci, Milley in effort to guard against potential retribution by Trump
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के निर्वतमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने कार्यकाल के आखिरी कुछ घंटों में बड़ा फैसला लेते हुए सभी को चौंका दिया है। बता दें कि, बाइडन ने डॉ. एंथनी जो बाइडन, सेवानिवृत्त जनरल मार्क मिली और हाउस कमेटी के सदस्यों को माफ कर दिया है, जिन्होंने 6 जनवरी को कैपिटल पर हुए हमले की जांच की थी। उन्होंने अपने कार्यालय की असाधारण शक्तियों का उपयोग अपने अंतिम घंटों में आने वाले ट्रंप प्रशासन की तरफ से संभावित 'बदला' लेने से बचने के लिए किया।
विज्ञापन

 
डोनाल्ड ट्रंप ने कार्रवाई के लिए बनाई खास लोगों की सूची
जो बाइडन की तरफ से यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से उन लोगों की सूची के बारे में चेतावनी दिए जाने के बाद आया है, जिन्होंने राजनीतिक रूप से उनका विरोध किया है या 2020 के चुनाव में उनकी हार को पलटने के उनके प्रयास और 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर धावा बोलने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने की कोशिश की है। डोनाल्ड ट्रंप ने कैबिनेट के उन उम्मीदवारों का चयन किया है, जिन्होंने उनके चुनावी झूठ का समर्थन किया था और जिन्होंने उनकी जांच करने के प्रयासों में शामिल लोगों को दंड देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


इस वजह से ट्रंप के निशाने पर थे फाउसी और मार्क मिली
फाउसी, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान देश की प्रतिक्रिया का समन्वय करने में मदद की, ने ट्रंप की नाराजगी तब बढ़ाई जब उन्होंने ट्रंप के आधारहीन दावों का समर्थन करने से इनकार कर दिया। फाउची दक्षिणपंथी लोगों के गुस्से और नफरत का निशाना बन गए, जो उन्हें मास्क लगाने और अन्य नीतियों के लिए दोषी ठहराते हैं, जिन्हें वे अपने अधिकारों का उल्लंघन मानते हैं, जबकि हजारों अमेरिकी अपनी जान गंवा रहे थे। रिटायर्ड मार्क मिली, जो ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष हैं, उन्होंने ट्रंप को फासीवादी कहा और 6 जनवरी 2021 के विद्रोह के दौरान ट्रंप के व्यवहार का विवरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षमादान को लेकर बाइडन ने दिया बयान
जो बाइडन ने एक बयान में कहा, 'इन क्षमादान को जारी करने को किसी व्यक्ति की तरफ से किसी गलत कार्य में लिप्त होने की स्वीकृति के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, न ही इसे किसी अपराध के लिए दोष स्वीकार करने के रूप में समझा जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हमारा राष्ट्र इन लोक सेवकों के प्रति, अपने देश के लिए उनकी अथक प्रतिबद्धता को लेकर कृतज्ञ है।' जो बाइडन ने 6 जनवरी की घटना की जांच के लिए गठित समिति के सदस्यों और कर्मचारियों को भी क्षमादान दे दिया है, जिनमें प्रतिनिधि सभा की पूर्व सदस्य लिज चेनी और एडम किंजिंगर, दोनों रिपब्लिकन, साथ ही यूएस कैपिटल और डी.सी. मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने समिति के समक्ष गवाही दी थी।


जानें कौन हैं डॉ. एंथनी फाउसी?
डॉ. एंथनी फाउसी लगभग 40 वर्षों तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिजीज के निदेशक रहे और 2022 में अपनी सेवानिवृत्ति तक बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार थे। उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने में प्रमुख भूमिका निभाई। ट्रंप के निराधार दावों का समर्थन करने से इनकार करने पर उनके प्रति रिपब्लिकन नेता की नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed